12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रुबीना दिलैक ने पति अभिनव संग दिलकश अंदाज में तस्वीरें शेयर की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रुबीना दिलैक ने पति अभिनव संग दिलकश अंदाज में तस्वीरें शेयर की?

सारांश

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। उनकी जोड़ी को 'रुबिनव' का नाम दिया गया है। जानिए इस दिलचस्प पोस्ट के बारे में और क्या कहते हैं उनके फैंस!

मुख्य बातें

रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।
फैंस ने उनकी जोड़ी को रुबिनव नाम दिया।
वे वर्तमान में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में सक्रिय हैं।
रुबीना ने हल्के पर्पल रंग की ड्रेस पहनी है।
शो की मेज़बानी सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी कर रहे हैं।

मुंबई, 29 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। टीवी शो 'छोटी बहू' से पहचान बनाने वाली रुबीना दिलैक इस समय रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में सक्रिय हैं। शुक्रवार को उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ कुछ तस्वीरें साझा की, जिन्हें देखकर फैंस आश्चर्यचकित रह गए।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें 'पति पत्नी और पंगा' के सेट से हैं। रुबीना ने हल्के मेकअप के साथ लाइट पर्पल रंग की ड्रेस पहनी है। उनके खुले बाल और व्हाइट शूज उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये मेरा पति, मैं इसकी पंगा, मेरा मतलब पत्नी।"

यह पोस्ट फैंस को बहुत भा रही है। वे कमेंट में विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आपकी जोड़ी बहुत प्यारी है," जबकि दूसरे ने लिखा, "आप दोनों को किसी की नजर न लगे," और कुछ ने इसे "बेस्ट कपल" बताया। कुछ प्रशंसकों ने हैशटैग के साथ "रुबिनव" लिखा, जो रुबीना और अभिनव का संगम दर्शाता है!

रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को शिमला में हुई थी। उनके जुड़वा बेटियां भी हैं।

वर्तमान में यह जोड़ी कलर्स टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही है। इससे पहले, अभिनव और रुबीना ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा था कि पेरेंट्स बनने के बाद, वे एक-दूसरे को अच्छा समय नहीं दे पा रहे थे और अब वे शो के जरिए एक-दूसरे के साथ और मस्ती कर पाएंगे।

‘रुबिनव’ के अलावा, हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद जैसे अन्य कपल भी इस शो में शामिल हैं।

शो में कई सेलिब्रिटी कपल अलग-अलग टास्क करते हुए नजर आते हैं। इसकी शुरुआत 2 अगस्त को हुई है और इसे सोनाली बेंद्रे और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी कब हुई थी?
रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को शिमला में हुई थी।
रुबीना दिलैक किस शो में नजर आ रही हैं?
रुबीना दिलैक वर्तमान में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं।
फैंस ने रुबीना और अभिनव की जोड़ी को क्या नाम दिया?
फैंस ने रुबीना और अभिनव की जोड़ी को 'रुबिनव' का नाम दिया है।
शो 'पति पत्नी और पंगा' की मेज़बानी कौन कर रहा है?
'पति पत्नी और पंगा' शो की मेज़बानी सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी कर रहे हैं।
रुबीना दिलैक ने अपनी तस्वीरों में कौन सा रंग पहना है?
रुबीना ने हल्के पर्पल रंग की ड्रेस पहनी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले