14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सैनिक स्कूल भर्ती अपडेट: काउंसलर व अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सैनिक स्कूल भर्ती अपडेट: काउंसलर व अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

सैनिक स्कूल गोपालगंज में काउंसलर और अन्य पांच पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से पहले आवेदन करें।

मुख्य बातें

सैनिक स्कूल गोपालगंज में 5 पदों के लिए भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।
प्रतिमाह सैलरी 28,000 से 57,000 रुपए होगी।

पटना, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सैनिक स्कूल में कार्य करने का सपना देखने वालों के लिए एक अनूठा अवसर उपस्थित हुआ है। सैनिक स्कूल गोपालगंज ने काउंसलर समेत विभिन्न 5 पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

सैनिक स्कूल गोपालगंज द्वारा जारी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

जिन पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें पीजीटीएस (केमिस्ट्री), काउंसलर, बैंड मास्टर, नर्सिंग सिस्टर (महिला) और उच्च श्रेणी क्लर्क का एक-एक पद शामिल है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 24 वर्ष और अधिकतम आयु 40 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 28,000 से 57,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपए है।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी जानकारियों को भरकर आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल गोपालगंज, डाकघर-सिपाया वाया कुचायकोट, जिला-गोपालगंज (बिहार)-841501' पते पर भेज दें।

ध्यान रखें, जिन कैंडिडेट्स का फॉर्म 20 अप्रैल से पहले दिए गए पते पर पहुंचेगा, उन्हीं के एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे योग्य उम्मीदवारों को सही दिशा में करियर बनाने का मौका मिलेगा। यह कदम शिक्षा क्षेत्र में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैनिक स्कूल गोपालगंज में पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को पहले सैनिक स्कूल गोपालगंज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म जमा करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से होगी।
चयनित अभ्यर्थियों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 28,000 से 57,000 रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले