26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सिविल कोर्ट पाकुड़ में अटेंडेंट पदों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सिविल कोर्ट पाकुड़ में अटेंडेंट पदों के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन करें

सारांश

सिविल कोर्ट पाकुड़ ने अटेंडेंट के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

मुख्य बातें

9 पद अटेंडेंट के लिए उपलब्ध हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष ।
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए प्रति माह होगी।

रांची, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कोर्ट में नौकरी पाने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार अवसर आया है। सिविल कोर्ट पाकुड़ ने अटेंडेंट के लिए कुल 9 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक सूचना जारी की है।

सिविल कोर्ट पाकुड़ के द्वारा जारी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में, जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सिविल कोर्ट पाकुड़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक सूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, पाकुड़, पोस्ट-पाकुड़, जिला-पाकुड़, पिन कोड संख्या-816107' के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले डाक करें।

उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। यह अवसर न केवल रोजगार प्रदान करेगा, बल्कि न्यायालय के कार्यों में भी भागीदारी का मौका देगा।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिविल कोर्ट पाकुड़ में अटेंडेंट के कितने पद हैं?
सिविल कोर्ट पाकुड़ में अटेंडेंट के कुल 9 पद हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
क्या आवेदन करने के लिए कोई विशेष योग्यता है?
हाँ, उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले