26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिडनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चाकू के साथ संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिडनी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चाकू के साथ संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया?

सारांश

सिडनी में एक संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था। यह घटना वेस्टफील्ड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हुई और इसमें कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। क्या यह एक सामान्य घटना है या कुछ और? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तत्परता से प्रतिक्रिया दी।
गिरफ्तारी में 10 पुलिस अधिकारी शामिल थे।
घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सिडनी, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक व्यक्ति को चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संदिग्ध को वेस्टफील्ड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दबोचा गया। वह पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, सिडनी के एक बड़े शॉपिंग सेंटर में यह गिरफ्तारी बहुत ही नाटकीय तरीके से हुई।

पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे विलमोट में रिलायंस क्रिसेंट पर एक कोने से चाकू लेकर जाते संदिग्ध की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे वेस्टफील्ड (मॉल), माउंट ड्रुइट (सिडनी का इलाका) के फूड कोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने करीब पांच मिनट बाद गाड़ी में भाग रहे व्यक्ति को हेबर्शम में रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन सुरक्षा कारणों से थोड़ी देर के लिए पीछा रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने हेलीकॉप्टर की मदद से वेस्टफील्ड माउंट ड्रुइट कार पार्क में गाड़ी का पता लगाया।

दोपहर करीब 1.35 बजे पास के हेबर्शम में पीछा शुरू किया गया और दोपहर करीब 2 बजे माउंट ड्रुइट वेस्टफील्ड के कार पार्क तक उसे ट्रैक किया गया।

21 वर्षीय संदिग्ध को वेस्टफील्ड के अंदर पाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसे माउंट ड्रुइट पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इससे संबंधित कुछ फुटेज भी सामने आई हैं, जिसमें पुलिस एक संदिग्ध को जमीन पर घेरे हुए दिख रही है, जिसके पैरों के पास चाकू दिखाई दे रही है।

एनएसडब्ल्यू पुलिस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि घटना की जांच जारी है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने नाइन न्यूज को बताया कि उसने संदिग्ध को "बहुत लंबे" चाकू के साथ देखा था। वहीं एक और व्यक्ति ने कहा कि गिरफ्तारी में करीब 10 पुलिस अधिकारी शामिल थे।

सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जहां इमरजेंसी सर्विसेज की मौजूदगी दिखाई दे रही है।

ब्रिस्बेन न्यूज के अनुसार, यह वही सेंटर है जहां जुलाई में पुलिस ने चाकू लेकर दौड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में संदिग्ध की उम्र क्या थी?
संदिग्ध 21 वर्ष का था।
गिरफ्तारी के समय पुलिस की संख्या कितनी थी?
गिरफ्तारी में करीब 10 पुलिस अधिकारी शामिल थे।
क्या घटना की जांच चल रही है?
हां, एनएसडब्ल्यू पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्या सोशल मीडिया पर इस घटना की कोई जानकारी साझा की गई है?
हाँ, सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं।
क्या यह पहला मामला है जब किसी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है?
नहीं, जुलाई में भी इसी सेंटर पर एक व्यक्ति को चाकू लेकर दौड़ने पर पुलिस ने गोली मारी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले