26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वेस्टइंडीज पाकिस्तान के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में जीत पाएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वेस्टइंडीज पाकिस्तान के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में जीत पाएगी?

सारांश

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के लिए यह 'करो या मरो' का समय है। पहले मैच में हार के बाद, इस मैच में जीत उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। क्या वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगे?

मुख्य बातें

वेस्टइंडीज को जीत के लिए हर हाल में संघर्ष करना होगा।
पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, लेकिन धीरे-धीरे यह धीमी हो सकती है।
पाकिस्तान की टीम पहले मैच में जीत चुकी है और अब सीरीज में आगे है।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में दूसरा टी20 मैच होने जा रहा है। यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के अनुसार तीन अगस्त की सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में हार गई थी और इस मैच को जीतने के लिए उन्हें हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां की पिच शुरू में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। मैच के दौरान, पिच धीरे-धीरे धीमी हो सकती है जिससे रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। ऐसे में स्पिन गेंदबाज मैच के मध्य में प्रभावी हो सकते हैं।

पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में सईम अयूब, फखर जमान, हसन नवाज और कप्तान सलमान आगा से मजबूत बल्लेबाजी की उम्मीद है, वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ और फहीम अशरफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सईम अयूब गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान शाई होप के अलावा शेरफेन रदफोर्ड, जेसन होल्डर, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स और ज्वेल एंड्रयू से उम्मीदें हैं।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 2011 से अब तक 22 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 16 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं। तीन मैच भी बेनतीजा रहे हैं।

पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 178 रन बनाए थे, जिसमें सईम अयूब का योगदान 57 रन रहा। वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने 3 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज ने जवाब में 164 रन बनाकर मुकाबला गंवाया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर वेस्टइंडीज यह मैच जीतता है, तो वे सीरीज में बराबरी कर सकते हैं, जबकि पाकिस्तान की जीत से सीरीज पर उनका कब्जा हो जाएगा।

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मुकीम।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एलिक एथनाज, जेदिया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है। वेस्टइंडीज को अपनी रणनीतियों को संशोधित कर जीत की ओर अग्रसर होना होगा। भारत की खेल संस्कृति में ऐसे मुकाबले हमेशा चर्चित रहते हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 मैच कब और कहाँ खेला जाएगा?
यह मैच 3 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैचों का रिकॉर्ड क्या है?
अब तक दोनों टीमों के बीच 22 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 16 और वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं।
इस मैच में कौन से खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे?
पाकिस्तान के लिए सईम अयूब और शाहीन अफरीदी महत्वपूर्ण होंगे, जबकि वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और जेसन होल्डर पर नजर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले