5 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

त्रिलोकपुरी में चाकूबाजी की घटना: पुरानी रंजिश ने फिर से किया बवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
त्रिलोकपुरी में चाकूबाजी की घटना: पुरानी रंजिश ने फिर से किया बवाल

सारांश

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चाकूबाजी की एक और घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मन्नान के परिवार से जुड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि पुलिस की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

मुख्य बातें

चाकूबाजी की घटना ने त्रिलोकपुरी में दहशत फैला दी है।
पुलिस की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
मन्नान का परिवार इस घटना से सीधे प्रभावित है।
पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घायल युवक की स्थिति नाजुक है।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक बार फिर हिंसा की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया है। मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में शुक्रवार को चाकूबाजी की एक गंभीर घटना हुई, जिसमें एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक का संबंध मन्नान नामक व्यक्ति के परिवार से है, जो कि एक हत्या के पुराने मामले में जेल में बंद है। यह मामला दिसंबर 2022 का है, जब मन्नान और उसके सहयोगियों पर शाहिद नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। उस समय त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लगातार गोलीबारी चलती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में आतंक फैल गया था।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते अब शाहिद के बेटे ने बदला लेते हुए मन्नान के भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना के समय इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं थी, जबकि त्रिलोकपुरी का ब्लॉक-27 पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक होती है।
RashtraPress
5 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाकूबाजी की घटना कब हुई?
चाकूबाजी की घटना 10 अप्रैल को हुई थी।
घायल युवक का संबंध किससे है?
घायल युवक का संबंध मन्नान नामक व्यक्ति के परिवार से है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
क्या पुलिस की पेट्रोलिंग थी?
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना के समय इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं थी।
घायल युवक की हालत कैसी है?
घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले