21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

विजय देवरकोंडा का शाही विवाह लुक: दक्षिण भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विजय देवरकोंडा का शाही विवाह लुक: दक्षिण भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम

सारांश

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी की है। उनके शाही लुक और पारंपरिक गहनों की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। जानें उनके लुक में क्या खास था।

मुख्य बातें

दक्षिण भारतीय परंपरा का पालन करते हुए विजय का लुक पारंपरिक गहनों का महत्व दृष्टि बट्टू का उपयोग वद्दनम का सौभाग्य का प्रतीक शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई

मुंबई, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो प्रमुख सितारे विवाह के बंधन में बंध चुके हैं, जिनका नाम है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्मों की तस्वीरों को दर्शकों ने काफी सराहा है। इस जोड़े के शाही लुक, उनके आउटफिट और गहनों की चर्चा जोरों पर है। आइए जानते हैं कि दूल्हे बने विजय ने अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए क्या-क्या खास पहना।

विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के मौके पर दक्षिण भारतीय पारंपरिक गहनों और कपड़ों का चयन किया। उनके लुक को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी रॉयल राजकुमार की शादी हो रही हो। अभिनेता ने अपने लुक को रॉयल दिखाने के लिए कई पारंपरिक ज्वेलरी पहनी, जिसमें कानों में बड़े बूंदे, टेंपल नेकलेस, टेंपल हारम, एंकल कड़ा, वद्दनम (कमर पेटी), कलाई कफ, बाजूबंद, और पेली बट्टू शामिल थे।

एक खास बात यह है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों के चेहरे पर दृष्टि बट्टू भी था। यह माना जाता है कि दृष्टि बट्टू जोड़ों को नजर से बचाने के लिए लगाया जाता है। अभिनेता के लुक में सबसे अधिक चर्चा टेंपल हारम और टेंपल नेकलेस की रही, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। टेंपल हारम और टेंपल नेकलेस पर देवी-देवताओं की तस्वीरें उकेरी जाती हैं और इन्हें बहुत पवित्र माना जाता है।

दक्षिण भारतीय परंपरा का पालन करते हुए विजय ने वद्दनम भी धारण किया, जिसे अब तक बहुत कम साउथ स्टार ने अपनी शादियों में पहना। वद्दनम एक कमर पेटी होती है, जिस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा होती है। इसे दक्षिण भारतीयों में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

केवल गहने ही नहीं, विजय के कपड़ों में भी दक्षिण भारतीय परंपरा का प्रभाव नजर आया। उन्होंने अपनी खास दिन पर क्रीम रंग की धोती पहन रखी थी और इसके साथ सुर्ख लाल रंग का बड़ा दुपट्टा लिया था। दुपट्टे से उन्होंने अपने शरीर को आधा कवर किया हुआ था। अभिनेता का समग्र लुक दिल को छू लेने वाला था, जिसने भी विजय और रश्मिका मंदाना की तस्वीरें देखी, वह उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विजय देवरकोंडा ने शादी में क्या पहना?
विजय ने शादी में पारंपरिक दक्षिण भारतीय गहने और क्रीम रंग की धोती के साथ सुर्ख लाल दुपट्टा पहना था।
दृष्टि बट्टू का क्या महत्व है?
दृष्टि बट्टू का उपयोग जोड़ों को नजर से बचाने के लिए किया जाता है।
वद्दनम क्या होता है?
वद्दनम एक प्रकार की कमर पेटी है, जिस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा होती है और इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
टेंपल हारम और टेंपल नेकलेस का क्या महत्व है?
ये गहने दक्षिण भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं और इन्हें पवित्र माना जाता है।
रश्मिका मंदाना ने शादी में क्या पहना?
रश्मिका ने भी पारंपरिक दक्षिण भारतीय आउटफिट पहना, जो उनके लुक को निखारता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले