विजय और रश्मिका की शादी: जापानी भोजन और 'नो फोन' नियम के साथ

Click to start listening
विजय और रश्मिका की शादी: जापानी भोजन और 'नो फोन' नियम के साथ

सारांश

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब नजदीक है। इस समारोह में मेहमानों के लिए जापानी व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है। जानिए शादी के बारे में और क्या खास है।

Key Takeaways

  • विजय और रश्मिका की शादी २६ फरवरी को होगी।
  • शादी में जापानी व्यंजनों का विशेष इंतजाम किया जाएगा।
  • गोपनीयता के लिए नो फोन पॉलिसी लागू है।
  • शादी का कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
  • केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे।

नई दिल्ली, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस अवसर पर उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। दोनों २६ फरवरी को उदयपुर में विवाह बंधन में बंधेंगे और जीवनभर के लिए एक-दूसरे का साथ निभाएंगे।

शादी के समारोह के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं, जिसमें मेहमानों को जापानी खाना परोसा जाएगा। हाल ही में, रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पार्टी की झलक साझा की, जिसमें भव्य टेबल सजावट और जापानी मेन्यू कार्ड साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में रोशनी में सजी हुई टेबल दिखाई दे रही है, जिसमें गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है। यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है।

मेन्यू कार्ड में जापानी व्यंजनों का उल्लेख है, जो इस शादी पूर्व उत्सव को ग्लोबल और रिफाइंड स्पर्श देता है। यह जोड़ा सोमवार को उदयपुर पहुँच गया है। शादी का मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।

शादी को पूरी तरह से प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है। केवल करीबी परिवार और दोस्त ही इस समारोह में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इवेंट को गोपनीय बनाए रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू की गई है। मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो।

विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी साल २०१८ में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का प्यार मिला। इसके बाद, दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए। इसके अलावा, वे कई अन्य फिल्मों में भी एक साथ काम कर चुके हैं।

हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को वर्षों तक प्राइवेट रखा लेकिन अब अंततः शादी का ऐलान हो चुका है। शादी के बाद रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा।

Point of View

बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक विशेष अवसर है। समारोह में जापानी भोजन का चयन और गोपनीयता का ध्यान रखना दर्शाता है कि यह जोड़ा अपने रिश्ते को गंभीरता से ले रहा है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

विजय और रश्मिका की शादी कब हो रही है?
उनकी शादी २६ फरवरी को उदयपुर में हो रही है।
शादी में मेहमानों के लिए क्या खास होगा?
मेहमानों को विशेष रूप से जापानी खाना परोसा जाएगा।
क्या शादी में कोई फोन इस्तेमाल कर सकेगा?
नहीं, शादी में नो फोन पॉलिसी लागू है।
शादी का मुख्य कार्यक्रम कहाँ होगा?
शादी का मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगा।
क्या यह शादी प्राइवेट होगी?
हाँ, यह शादी पूरी तरह से प्राइवेट और इंटिमेट रहेगी।
Nation Press