सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी 3 हजार से अधिक सस्ती
सारांश
Key Takeaways
- सोने की कीमत 1,100 रुपए कम हुई है।
- चांदी का दाम 3,000 रुपए से अधिक घटा है।
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मिश्रित कारोबार हुआ।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दामों में गिरावट आई है।
- विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक घटनाएं कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं।
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1,100 रुपए और 3,000 रुपए से अधिक घट गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का मूल्य 1,113 रुपए कम होकर 1,47,786 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,48,899 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,372 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,36,391 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का मूल्य 1,10,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,11,675 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी का दाम 3,142 रुपए घटकर 2,30,881 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,34,043 रुपए प्रति किलो था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिश्रित कारोबार हुआ। खबर लिखे जाने तक, सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,50,150 रुपए और चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,32,245 रुपए पर था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने का दाम 0.11 प्रतिशत की कमी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.815 डॉलर प्रति औंस पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और 1,49,000 के आसपास बना हुआ है। इसके लिए 1,51,000 एक महत्वपूर्ण रुकावट का स्तर है।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रहा है और किसी नए अपडेट के बाद ही सोने की दिशा तय होगी।