1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; अवसर का लाभ उठाएं!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; अवसर का लाभ उठाएं!

सारांश

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। जानें इस गिरावट के पीछे के कारण और भविष्य में क्या हो सकता है।

मुख्य बातें

सोने की कीमत में 2,000 रुपए की गिरावट आई है।
चांदी का दाम 7,135 रुपए घटा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट जारी है।
यह गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर हो सकती है।
बाजार की दिशा अमेरिकी डेटा पर निर्भर करेगी।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सोने और चांदी के दामों में गुरुवार को गिरावट आई है। सोने की कीमत लगभग 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत लगभग 7,200 रुपए प्रति किलो तक कम हो गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,962 रुपए घटकर 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि पहले यह 1,62,548 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,894 रुपए से घटकर 1,47,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

इसके साथ ही 18 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,21,911 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमत में सोने की तुलना में ज्यादा गिरावट देखी गई है। चांदी का दाम 7,135 रुपए घटकर 2,64,212 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,71,347 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर और वायदा बाजार दोनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। खबर लिखते समय, सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.84 प्रतिशत कम होकर 1,60,165 रुपए थी। वहीं, चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.94 प्रतिशत कम होकर 2,63,068 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखते समय, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.16 प्रतिशत घटकर 5,126 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.61 प्रतिशत कम होकर 82.68 डॉलर प्रति औंस पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमत 1,60,000 रुपए से लेकर 1,63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रही है। वहीं, कॉमेक्स पर सोना 5,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। बाजार की नजर अमेरिका के डेटा रिलीज, जैसे बेरोजगारी के आंकड़ों और नॉन-फार्म पेरोल पर होगी, जो सोने की भविष्य की दिशा को निर्धारित करेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सोने की कीमतें और गिर सकती हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक घटनाक्रमों के आधार पर सोने की कीमतें और गिर सकती हैं।
क्या यह सही समय है सोना खरीदने का?
हां, वर्तमान गिरावट के मद्देनजर, यह सही समय हो सकता है सोना खरीदने का।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है, इसका क्या कारण है?
चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक मांग में कमी और सप्लाई चेन में बदलाव है।
क्या सोने और चांदी की कीमतें भविष्य में बढ़ेंगी?
भविष्य की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करेंगी, जैसे आर्थिक आंकड़े और वैश्विक बाजार की स्थिति।
क्या इस गिरावट का असर निवेश पर पड़ेगा?
हां, यह गिरावट निवेश के लिए एक अवसर हो सकता है, लेकिन सावधानी से निर्णय लेना आवश्यक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले