टैरिफ में बदलाव से शेयर बाजार में आई तेजी, फाइनेंस सेक्टर में बढ़ी खरीदारी
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ शुरुआत की। सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स ने 566 अंक या 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,401 का आंकड़ा पार किया, जबकि निफ्टी 183 अंक की बढ़त के साथ 25,754 पर था।
शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों ने बाजार में तेजी का माहौल बनाया। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंसियल सर्विसेज सूचकांक के प्रमुख लाभार्थी रहे। इसके साथ ही, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी रियल्टी, और निफ्टी एफएमसीजी भी हरे निशान में थे। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में थे।
सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटनरल और सन फार्मा के शेयरों ने लाभ प्राप्त किया। वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एनटीपीसी और इंडिगो के शेयर नुकसान में थे।
लार्जकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखी गई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 138 अंक या 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,140 पर था। जबकि, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स स्थिर बना रहा।
बाजार में यह तेजी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को हटाने के निर्णय को मान रही है।
बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से निर्णय सुनाते हुए कहा कि ट्रंप ने बिना कांग्रेस की अनुमति के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम, 1977 के तहत व्यापक टैरिफ लागू किए हैं, जो कि संविधान के खिलाफ हैं। टैरिफ लगाने का अधिकार केवल अमेरिकी कांग्रेस के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं। इसी कारण टैरिफ को रद्द किया जा रहा है।
एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखी जा रही है। हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे।