पंजाब में तीन दिवसीय '<b>प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026</b>' का आयोजन, देश-विदेश के उद्योगपतियों का जुटान

Click to start listening
पंजाब में तीन दिवसीय '<b>प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026</b>' का आयोजन, देश-विदेश के उद्योगपतियों का जुटान

सारांश

पंजाब सरकार द्वारा आयोजित 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' में देश-विदेश के उद्योगपतियों का जमावड़ा होगा। यह सम्मेलन पंजाब के औद्योगिक भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Key Takeaways

  • प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 का आयोजन मोहाली में हो रहा है।
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • उद्योगपतियों के लिए पंजाब एक आकर्षक निवेश स्थल बनता जा रहा है।
  • औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026 का शुभारंभ किया गया।
  • सम्मेलन में २०० उद्योगपति शामिल हुए।

चंडीगढ़, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब सरकार द्वारा मोहाली में तीन दिवसीय 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' को भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह सम्मेलन १३ मार्च से १५ मार्च तक चलेगा, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "आज 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' का शानदार आगाज हो रहा है। गुरुओं-पीरों की पावन धरती पर देश-दुनिया से पहुंचे नामचीन उद्योगपतियों का हार्दिक स्वागत है।"

उन्होंने आगे लिखा, "चंडीगढ़ स्थित निवास पर विश्व प्रसिद्ध स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन. मित्तल से एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में आज पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते भी औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। सरकार ने राज्य में 'औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026' का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य औद्योगिक विस्तार को तेज करना, बड़े निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।

इस नीति का औपचारिक अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले शनिवार को लुधियाना में किया। इस अवसर पर राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस लॉन्च कार्यक्रम में लगभग २०० उद्योगपति, उद्योग जगत के दिग्गज और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह राज्य के औद्योगिक भविष्य में उद्योग जगत की गहरी दिलचस्पी और भरोसे को दर्शाता है।

Point of View

जो राज्य के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 कब आयोजित हो रही है?
यह सम्मेलन १३ मार्च से १५ मार्च २०२६ तक आयोजित किया जाएगा।
इस सम्मेलन में कौन-कौन से देश शामिल हो रहे हैं?
इस सम्मेलन में यूनाइटेड किंगडम, जापान, और दक्षिण कोरिया समेत कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस समिट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस समिट का मुख्य उद्देश्य पंजाब में निवेश को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस समिट के बारे में क्या कहा?
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है और सरकार उद्योगों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026 का क्या महत्व है?
यह नीति औद्योगिक विस्तार को तेज करने, बड़े निवेश को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बनाई गई है।
Nation Press