20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोने की चमक बढ़ी और चांदी का दाम 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोने की चमक बढ़ी और चांदी का दाम 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया?

सारांश

सोने और चांदी की कीमतों में आई **जबरदस्त वृद्धि** ने बाजार में हलचल मचाई है। सोने का दाम **1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम** और चांदी का मूल्य **2.07 लाख रुपए प्रति किलो** के पार पहुँच गया है। जानिए इसके पीछे के कारण और भविष्य की संभावनाएं।

मुख्य बातें

सोने का मूल्य: 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम चांदी का मूल्य: 2.07 लाख रुपए प्रति किलो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी कीमतों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं आर्थिक आंकड़ों का प्रभाव सोने की कीमतों पर पड़ेगा

मुंबई, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोने और चांदी के दामों में आज जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है, जिसके चलते सोने का मूल्य लगभग 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का मूल्य 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का मूल्य 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने का मूल्य बढ़कर 1,22,717 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,20,70 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी में सोने की तुलना में अधिक वृद्धि देखी जा रही है। चांदी का मूल्य 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी के दामों में वृद्धि देखी गई है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,36,023 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 2,13,843 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक सोने का मूल्य 1.31 प्रतिशत बढ़कर 4,444 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.35 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर प्रति औंस थी।

सोने में वृद्धि पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर यह अब 4,400 डॉलर से ऊपर निकल गया है। वर्तमान में यह ओवरबॉट जोन में चला गया है। आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। भविष्य में सोने की चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?
यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की मांग के कारण हो रही है।
क्या सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं?
विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य के आर्थिक आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले