11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता का संकेत मिल रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता का संकेत मिल रहा है?

सारांश

नई दिल्ली, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। हाल के उतार-चढ़ाव के बाद, सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते दाम सीमित दायरे में बने हैं, जिससे निवेशकों में विश्वास बढ़ा है। जानें इस हफ्ते की कीमतों की पूरी स्थिति और बाजार का विश्लेषण।

मुख्य बातें

सोने की कीमत 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोने का दाम 1,10,625 रुपए है।
18 कैरेट सोने की कीमत 90,578 रुपए है।
चांदी की कीमत 1,49,125 रुपए प्रति किलो हो गई है।
बाजार की धारणा अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर निर्भर है।

नई दिल्ली, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोने और चांदी की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता के संकेत मिलते नजर आ रहे हैं और इस हफ्ते दोनों कीमती धातुओं के दाम एक सीमित दायरे में बने रहे हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,770 रुपए है, जबकि एक हफ्ते पहले इसी दिन यह 1,21,518 रुपए थी। इस दौरान सोने की कीमतों में केवल 748 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई।

22 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,10,625 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो पहले 1,11,310 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 90,578 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली, हालांकि यह सीमित रही। इस हफ्ते चांदी की कीमत 2,092 रुपए बढ़कर 1,49,125 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 1,47,033 रुपए प्रति किलो थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में हाल के समय में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। ऐसे में इस हफ्ते कीमतों का एक सीमित दायरे में रहना, सोने और चांदी के दाम में स्थिरता का संकेत है।

विशेषज्ञों ने आगे बताया कि सोने के लिए सपोर्ट 1,18,000 रुपए और रुकावट का स्तर 1,24,000 रुपए पर है। बाजार अमेरिका-चीन और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर स्पष्टता का इंतजार कर रहा है और यह व्यापार समझौते आने वाले समय में सोने को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में हलचल पहले के मुकाबले कम हो गई है। कॉमेक्स पर सोना पिछले एक हफ्ते से 4,000 डॉलर प्रति औंस के करीब और चांदी 46-48 डॉलर प्रति औंस की रेंज में बनी हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि वैश्विक व्यापार समझौते निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोने और चांदी की कीमतों में क्या बदलाव आया है?
इस हफ्ते सोने की कीमत में केवल 748 रुपए की कमी आई है, जबकि चांदी की कीमत 2,092 रुपए बढ़ी है।
क्या सोने की कीमतों में स्थिरता का अर्थ है?
इसके स्थिर रहने से निवेशकों में विश्वास बढ़ता है और यह संकेत है कि बाजार में कुछ संतुलन आ रहा है।
चांदी की कीमतों में हल्की वृद्धि का क्या कारण है?
चांदी की कीमतों में वृद्धि का कारण मुख्य रूप से बाजार की मांग और आपूर्ति के कारक हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले