3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अक्षय कुमार की शरारतों का खुलासा: दोस्त ने कहा- तुम्हारी वजह से फेल हुए थे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अक्षय कुमार की शरारतों का खुलासा: दोस्त ने कहा- तुम्हारी वजह से फेल हुए थे

सारांश

अक्षय कुमार के बचपन के दोस्त ने उनके शरारती स्वभाव का खुलासा किया। दोनों ने स्कूल में कई बार फेल होने की मजेदार कहानी साझा की। जानिए उनके बचपन के मजेदार किस्से और आने वाली फिल्म के बारे में।

मुख्य बातें

अक्षय कुमार का बचपन मजेदार किस्सों से भरा था।
वे स्कूल में अपने दोस्तों के साथ कई बार फेल हुए।
अक्षय की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

मुंबई, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए जितने जाने जाते हैं, उतने ही वे असल जीवन में शरारती भी हैं। हाल ही में उनके बचपन के दोस्त ने खुलासा किया कि स्कूल के दिनों में अक्षय काफी चुलबुले और शरारती थे और यहां तक कि वे दोनों एक क्लास में तीन बार फेल भी हुए थे।

अक्षय ने अपने रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अपने सबसे खास दोस्त को बुलाया। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार किस्से साझा किए और पुरानी यादें ताजा कीं।

शो में अक्षय ने बताया कि वे स्कूल में बैकबेंचर होते थे और पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था, जिसके चलते परीक्षा के समय उन्हें बहुत दिक्कतें होती थीं। उन्होंने अपने पुराने दोस्त जिनेश की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये मेरे केजी के दोस्त हैं। हम दोनों केजी से लेकर 9वीं क्लास तक साथ पढ़े और हम दोनों ही तीन-तीन बार फेल हुए थे।"

अक्षय ने मजाकिया अंदाज में जिनेश से पूछा, "भाई, हम बार-बार फेल क्यों होते थे?" जिनेश ने जवाब दिया, "क्योंकि मैं तुम्हारे साथ समय बिताता था, उसी वजह से।"

अक्षय ने बताया कि बचपन में जिनेश का एक खास शौक था। वह पूरे शहर में साइकिल चलाकर सिर्फ लड़कियों की एक झलक पाने के लिए घूमते रहते थे।

जिनेश ने भी पीछे नहीं हटते हुए अक्षय की ओर इशारा करते हुए दर्शकों से पूछा, "आप लोग बताओ, असल में देखता कौन था? मैं या ये?"

यह सुनकर अक्षय जोर से हंस पड़े। अक्षय हमेशा कहते आए हैं कि वे अपने बचपन के सभी अच्छे दोस्तों से अभी भी संपर्क में हैं और उन्हें कभी नहीं भूलते।

अभिनेता जल्द ही हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, तब्बू, राजपाल यादव और परेश रावल हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षय कुमार की स्कूल की शरारतों का क्या खुलासा हुआ?
अक्षय कुमार के दोस्त ने बताया कि वे स्कूल में चुलबुले थे और कई बार फेल भी हुए।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म का नाम क्या है?
अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम 'भूत बंगला' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले