अक्षय कुमार का नया तांत्रिक लुक, 'भूत बंगला' में हॉरर-कॉमेडी का तड़का

Click to start listening
अक्षय कुमार का नया तांत्रिक लुक, 'भूत बंगला' में हॉरर-कॉमेडी का तड़का

सारांश

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें अक्षय का भयानक लुक दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है।

Key Takeaways

  • अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी।
  • फिल्म का नया मोशन पोस्टर दर्शकों के लिए रोमांचक।
  • डरावना लुक और तांत्रिक अंदाज में अक्षय कुमार।
  • 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है 'भूत बंगला'।
  • फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं।

मुंबई, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के साथ ही यह प्रोजेक्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस हॉरर-कॉमेडी के माध्यम से अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सफल जोड़ी लगभग १६ साल बाद बड़े पर्दे पर साथ आ रही है। इससे पहले, दोनों ने 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया था, जो आज भी दर्शकों को पसंद हैं।

इसलिए, 'भूत बंगला' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है, लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया मोशन पोस्टर साझा किया है।

इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक एकदम अलग और डरावना नजर आ रहा है। पोस्टर में वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे हुए हैं, जिसे खासतौर पर भूतों के सिर जैसी आकृतियों से सजाया गया है। अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा और गले के साथ-साथ हाथों में कई रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। एक हाथ में वह माला जपते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनका लुक किसी तांत्रिक जैसा लगता है। उन्होंने धोती भी पहनी हुई है।

पृष्ठभूमि में हल्का अंधेरा और धुंधला माहौल इस सस्पेंस को और बढ़ा रहा है।

पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है, जिसने फैंस की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। कैप्शन में लिखा है, "दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।"

'भूत बंगला' फिल्म १० अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

मोशन पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उत्साह व्यक्त किया है। फैंस ने अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की।

एक फैन ने कमेंट में लिखा, "यानी अब मुझे 'भूल भुलैया' जैसी कॉमेडी फिल्म फिर से देखने को मिलेगी।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "मैं रिलीज की तारीख का काउंटडाउन शुरू कर रहा हूं।" अन्य फैंस ने अक्षय के इस नए लुक को 'खतरनाक' और 'एकदम अलग' बताया।

Point of View

यह स्पष्ट है कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों में काफी उत्साह पैदा किया है। हॉरर-कॉमेडी की इस जोड़ी की वापसी को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं।
NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट क्या है?
'भूत बंगला' फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक कैसा है?
अक्षय कुमार का लुक डरावना और तांत्रिक जैसा है, जिसमें उन्होंने काला चश्मा और रुद्राक्ष की मालाएं पहनी हुई हैं।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की पहले कौन-कौन सी फिल्में हैं?
उन्होंने 'हेरा फेरी' और 'भागम भाग' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है।
फिल्म 'भूत बंगला' का कैप्शन क्या है?
कैप्शन में लिखा है, 'दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।'
फिल्म का मोशन पोस्टर कब जारी हुआ?
मोशन पोस्टर हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
Nation Press