27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अनन्या पांडे का नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में महादेव के प्रति श्रद्धा का अद्भुत प्रदर्शन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अनन्या पांडे का नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में महादेव के प्रति श्रद्धा का अद्भुत प्रदर्शन

सारांश

अनन्या पांडे ने गुजरात के नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। साधारण लुक में उन्होंने अपनी मां के साथ इस पवित्र स्थल पर पूजा अर्चना की।

मुख्य बातें

अनन्या पांडे का साधारण लुक मंदिर में श्रद्धा का प्रतीक है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का धार्मिक महत्व है।
साधारण जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं अनन्या।

मुंबई, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है, जो उनकी फिल्मों में भी नजर आती है। लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक साधारण लुक में पोस्ट साझा किया।

दरअसल, अनन्या अपनी मां के साथ गुजरात के प्रसिद्ध नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान के दर्शन करने गई थीं। इस पवित्र यात्रा की कुछ खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं।

इन तस्वीरों में अनन्या और उनकी मां मंदिर के अंदर दिख रही हैं। पहली तस्वीर में, अनन्या भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठी हैं। वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ महादेव की पूजा करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर शांति और समर्पण स्पष्ट झलक रहा है।

अनन्या ने लिखा, "नागेश्वर द्वारिकाधीश ओम नमः शिवाय।"

अभिनेत्री सिनेमा जगत में एक खास स्थान रखती हैं। उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है, और वे कमेंट सेक्शन में अनन्या की प्रशंसा कर रहे हैं।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के द्वारका के पास स्थित भगवान शिव के १२ स्वयंभू ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसे 'नागनाथ' भी कहा जाता है। यह मंदिर दारुकावन में स्थित है और मुख्य रूप से नागों के देवता के रूप में शिव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से पापों और सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

यहां भगवान शिव की एक विशाल २५ मीटर ऊंची बैठी हुई प्रतिमा है, जो दूर से ही दिखाई देती है। गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग भूमिगत स्थापित है। रुद्र संहिता में इसे 'दारुकावने नागेशम' कहा गया है, जो एकांत और आध्यात्मिक निर्भीकता का प्रतीक है। मान्यता है कि यहां भगवान कृष्ण ने भी पूजा की थी।

अनन्या की बात करें तो हाल ही में वे कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया था और यह धर्मा प्रोडक्शन तथा नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज की गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपनी धार्मिकता और संस्कृति के प्रति भी बेहद समर्पित हैं। उनका साधारण लुक और मंदिर में पूजा करना दर्शकों को एक नई प्रेरणा देता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनन्या पांडे ने किस मंदिर में पूजा की?
अनन्या पांडे ने गुजरात स्थित नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा की।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का महत्व क्या है?
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 स्वयंभू ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे 'नागनाथ' भी कहा जाता है।
अनन्या पांडे की हालिया फिल्म कौन सी है?
अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आई थीं।
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर क्या साझा किया?
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर नागेश्वर द्वारिकाधीश मंदिर की यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।
नागेश्वर मंदिर में क्या विशेषता है?
इस मंदिर में भगवान शिव की 25 मीटर ऊंची प्रतिमा और गर्भगृह में भूमिगत ज्योतिर्लिंग स्थापित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले