अनुपम खेर: 40 साल की फ़िल्मी यात्रा में हर किरदार में बेजोड़

Click to start listening
अनुपम खेर: 40 साल की फ़िल्मी यात्रा में हर किरदार में बेजोड़

सारांश

अनुपम खेर का करियर 40 वर्षों से भी अधिक समय से बॉलीवुड में चमक रहा है। कॉमेडी से विलेन तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाई है। जानें उनकी फ़िल्मी यात्रा के बारे में।

Key Takeaways

  • अनुपम खेर ने 40 वर्षों में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं।
  • उनका करियर चुनौतियों को स्वीकार करने का प्रतीक है।
  • उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
  • उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फ़िल्मों में भी काम किया है।
  • वे एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' के संस्थापक हैं।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय फ़िल्म उद्योग में कुछ ऐसे अद्भुत कलाकार हैं, जो हर बार अपने नए लुक से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। अनुपम खेर भी इन्हीं में से एक हैं। चाहे वो कॉमेडीविलेन, बुजुर्ग पिता का किरदार हो या पुलिस कमिश्नर का, उन्होंने हर प्रकार के किरदार को निभाया है। उन्हें चुनौतियों का सामना करना पसंद है और यही कारण है कि उनका करियर पिछले 40 वर्षों से भी अधिक समय तक ऊंचाइयों पर बना हुआ है। उनकी फ़िल्मों में हर बार एक नया अंदाज़, एक नया जज़्बा और एक नया रूप देखने को मिलता है।

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। वे एक कश्मीरी पंडित परिवार से हैं। उनके पिता, पुष्कर नाथ खेर, वन विभाग में क्लर्क थे और उनकी माता, दुलारी खेर, गृहिणी थीं। उन्हें बचपन से ही अभिनय में रुचि थी, इसलिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर चंडीगढ़ के पंजाबी विश्वविद्यालय में भारतीय नाटक की पढ़ाई की। बाद में, उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी दाखिला लिया।

उनकी फ़िल्मी यात्रा की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट की फ़िल्म 'सारांश' से हुई। इस फ़िल्म में उन्होंने 28 साल की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग पिता का किरदार निभाया। दर्शक चकित थे कि इतनी कम उम्र में उन्होंने यह किरदार कैसे निभाया... जब कोई यह सवाल उनसे पूछता, तो अनुपम बस मुस्कुरा कर कहते, 'फ़िल्म है, जादू है!' यही उनकी कला का कमाल था। इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला।

इसके बाद, अनुपम खेर ने नकारात्मक भूमिकाओं में भी अपनी छाप छोड़ी। 'कर्मा', 'तेजाब', और 'चालबाज' जैसी फ़िल्मों में उनका विलेन लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया। इसके साथ ही, उन्होंने कॉमिक भूमिकाओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। 'राम लखन' जैसी फ़िल्म में उनका कॉमिक किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अनुपम खेर ने अपने जीवन के हर चरण में चुनौतियों को स्वीकार किया। 'डैडी' फ़िल्म में उनका किरदार बेहद जटिल था, जिसके लिए उन्हें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड स्पेशल जूरी और फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला। वे हमेशा यही कहते हैं कि हर रोल में नया प्रयोग आवश्यक है। यही वजह है कि उनकी फ़िल्मों में हर किरदार में अलग जीवन दिखाई देता है।

उन्होंने बॉलीवुड के अलावा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्मों में भी काम किया। 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'लास्ट', 'काउंटिंग', और 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' जैसी फ़िल्मों में उनका अभिनय आज भी याद किया जाता है। ब्रिटिश टीवी फ़िल्म 'द बॉय विद द टॉप कनॉट' में उनके काम के लिए उन्हें बाफ्टा में नामांकन भी मिला।

अनुपम खेर ने केवल अभिनय नहीं किया, बल्कि निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया। 'ओम जय जगदीश' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फ़िल्मों को उन्होंने निर्देशित और प्रोड्यूस किया। वे एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' के संस्थापक भी हैं। टीवी पर, उन्होंने 'न्यू एम्स्टर्डम' और 'मिसेज विल्सन' जैसे शो में भी काम किया।

उनकी कला और समाज सेवा को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया। 2021 में, उन्हें हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका से ऑनररी डॉक्टरेट की डिग्री भी मिली।

Point of View

जिन्होंने विभिन्न प्रकार के किरदारों में अपनी प्रतिभा साबित की है। उनका करियर न केवल उनकी मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि वे हमेशा नए प्रयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

अनुपम खेर की पहली फ़िल्म कौन सी थी?
अनुपम खेर की पहली फ़िल्म 'सारांश' थी, जो 1984 में रिलीज़ हुई।
अनुपम खेर को कौन से पुरस्कार मिले हैं?
उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर, नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड स्पेशल जूरी और कई अन्य पुरस्कार मिले हैं।
अनुपम खेर का जन्म कब हुआ?
उनका जन्म 7 मार्च 1955 को हुआ था।
अनुपम खेर ने किस प्रकार की फ़िल्मों में काम किया है?
उन्होंने कॉमेडी, ड्रामा, और नकारात्मक भूमिकाओं में काम किया है।
अनुपम खेर ने किस फ़िल्म में बुजुर्ग पिता का किरदार निभाया?
उन्होंने फ़िल्म 'सारांश' में बुजुर्ग पिता का किरदार निभाया।
Nation Press