28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म 'रूट' का फर्स्ट लुक दर्शकों को भाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म 'रूट' का फर्स्ट लुक दर्शकों को भाएगा?

सारांश

अपारशक्ति खुराना ने अपनी पहली साउथ फिल्म 'रूट' का फर्स्ट लुक साझा किया है। क्या यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करेगी? जानें इस नई यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म ' रूट ' का फर्स्ट लुक जारी।
फिल्म साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर है।
इसमें गौतम कार्तिक भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म चेन्नई में बड़े पैमाने पर शूट की गई है।
अपारशक्ति हिंदी और तमिल दर्शकों को खुश करने की तैयारी में हैं।

मुंबई, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा में अपनी अभिनय की छाप छोड़ चुके अभिनेता अपारशक्ति खुराना अब दक्षिण भारतीय सिनेमा की ओर बढ़ रहे हैं। वे जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' में दिखाई देंगे।

सूर्यप्रताप एस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपारशक्ति की पहली साउथ फिल्म है। इसमें वे तमिल अभिनेता गौतम कार्तिक के साथ नजर आएंगे। सोमवार को, अपारशक्ति ने अपने लुक को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

इस लुक में वे बेहद शांत और गंभीर नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ अभिनेता ने लिखा, 'रूट की दुनिया से दूसरी झलक – यहीं से सब शुरू होता है।'

यह फिल्म साइंस-फिक्शन क्राइम थ्रिलर पर आधारित है और इसे वेरस प्रोडक्शंस के बैनर तले शेख मुजीब, राजराजन ज्ञानसंबंदम, संजय शंकर और धनिष्टन फर्नांडो ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म की शूटिंग चेन्नई और अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर की गई है। इसमें गौतम राम कार्तिक और अपारशक्ति खुराना के अलावा नारायण, भव्या त्रिखा, वाई.जी. महेंद्र, पावनी रेड्डी, लिंगा और आरजे आनंदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अपारशक्ति ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें दर्शकों के बीच पहचान आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने बबीता और गीता के भाई का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'स्त्री', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'लुकाछिपी' और 'हेलो' जैसी सफल फिल्मों में दर्शकों का दिल जीता है। अब वे दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखकर अपनी अभिनय क्षमता को और निखारने की कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' अपारशक्ति के करियर में एक नया अध्याय हो सकता है, जहां वे हिंदी के साथ-साथ तमिल दर्शकों को भी प्रसन्न करने की तैयारी में हैं।

अभिनेता जल्द ही इम्तियाज अली की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'साइड हीरोज' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वे अभिषेक बनर्जी और वरुण शर्मा के साथ दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद इम्तियाज अली ने दी थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह कदम दिखाता है कि वे अपनी प्रतिभा को विस्तारित करने का प्रयास कर रहे हैं। दर्शकों के लिए यह एक नई कहानी और अनुभव का अवसर है, जो उन्हें पसंद आ सकता है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म का नाम क्या है?
अपारशक्ति खुराना की पहली साउथ फिल्म का नाम 'रूट-रनिंग आउट ऑफ टाइम' है।
फिल्म 'रूट' का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म 'रूट' का निर्देशन सूर्यप्रताप एस ने किया है।
इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना के साथ कौन है?
इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना के साथ तमिल अभिनेता गौतम कार्तिक हैं।
फिल्म 'रूट' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'रूट' की रिलीज तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
अपारशक्ति खुराना को सबसे पहले किस फिल्म से पहचान मिली?
अपारशक्ति खुराना को पहचान आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से मिली थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले