27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आरजोई खुराना बनीं अपने पापा अपारशक्ति की पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आरजोई खुराना बनीं अपने पापा अपारशक्ति की पर्सनल हेयरस्टाइलिस्ट?

सारांश

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के लिए एक खास दिन बना जब उनकी बेटी आरजोई ने उनके बालों को सजाया। इस मासूम पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। जानिए इस प्यारे क्षण के बारे में और अपारशक्ति के परिवार के बारे में कुछ खास बातें।

मुख्य बातें

अपारशक्ति खुराना के लिए परिवार का महत्व।
आरजोई ने पापा का हेयरस्टाइल बनाकर सभी का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर पारिवारिक पल साझा करने का महत्व।
अपारशक्ति का फिल्मी करियर और उपलब्धियां।
बच्चों की मासूमियत और उनके खास क्षणों का आनंद।

मुंबई, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना के लिए रविवार का दिन बहुत खास था, जब उनकी प्यारी बेटी आरजोई ए खुराना ने अपने छोटे-छोटे हाथों से उनके बालों को सजा दिया। इस मासूमियत भरे क्षण को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

अपारशक्ति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ मजेदार हेयरस्टाइल बनाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में उनका क्यूट हेयरस्टाइल दिखाई दे रहा है, जिसे उनकी प्यारी बेटी ने बनाया है। इस तस्वीर में अपारशक्ति कैमरे की ओर देख रहे हैं और उनके बालों पर कई सारी क्लिप लगी हुई हैं। अगली तस्वीर में वह अपने नए हेयरस्टाइल को दिखा रहे हैं, जबकि उनकी बेटी आरजोई पूल के पास खड़ी नजर आ रही है।

अपारशक्ति ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "मेरी बेटी आरजोई छुट्टियों में कुछ करना चाहती थी! मुझे लगता है कि वह एक अच्छी हेयरस्टाइलिस्ट बन सकती है, है ना? पीछे से भी प्यारी लग रही है। ये फादर्स डे से पहले की ली गई तस्वीरें हैं।"

अभिनेता इन दिनों अपने परिवार के साथ वियतनाम में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और लगातार वहां से अपनी पत्नी आकृति आहूजा खुराना और बेटी के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

बता दें कि अपारशक्ति और आकृति ने 7 सितंबर, 2014 को शादी की थी और 27 अगस्त 2021 को उनकी बेटी का जन्म हुआ था। तब अपनी बेटी की झलक दिखाते हुए अपारशक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह अपनी लाडली को सीने से चिपकाए लेटे हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा- "मेरी अर्जियां।"

अपारशक्ति खुराना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'दंगल', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'पति पत्नी और वो', 'गुलाबो सिताबो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'लुका छुपी', 'भेड़िया', 'बाला' जैसी फिल्में शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस तरह के पारिवारिक पलों को साझा करना चाहिए, जो न केवल सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाते हैं बल्कि हमें यह भी याद दिलाते हैं कि परिवार का महत्व जीवन में कितना बड़ा है। ऐसे क्षण हमें एकजुट करते हैं और हमें इंसानियत की ओर ले जाते हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरजोई खुराना ने अपने पिता का हेयरस्टाइल कैसे बनाया?
आरजोई ने अपने छोटे हाथों से अपारशक्ति खुराना के बालों को सजाया, जिससे एक प्यारा और मजेदार पल बना।
अपारशक्ति खुराना किस फिल्म में काम कर चुके हैं?
अपारशक्ति ने 'दंगल', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'स्त्री', और 'बाला' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
अपारशक्ति खुराना की पत्नी कौन हैं?
अपारशक्ति की पत्नी का नाम आकृति आहूजा खुराना है।
अपारशक्ति खुराना की बेटी का नाम क्या है?
अपारशक्ति खुराना की बेटी का नाम आरजोई ए खुराना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले