31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शबाना आजमी ने अपने 'दो अनमोल रतन' से फैंस को मिलवाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शबाना आजमी ने अपने 'दो अनमोल रतन' से फैंस को मिलवाया?

सारांश

शबाना आजमी ने अपने दो प्रियजनों, फरहान अख्तर और सागर आर्या, के साथ एक नई इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को मिलवाया। जानें उनके रिश्ते और अभिनेत्री के करियर के बारे में कुछ खास बातें।

मुख्य बातें

शबाना आजमी ने अपने परिवार के सदस्यों को प्रशंसा के साथ प्रस्तुत किया।
उनका करियर भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जो उनकी प्रतिभा को दर्शाते हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता दर्शाती है कि वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी हुई हैं।
उनका परिवार उनके लिए प्राथमिकता है।

मुंबई, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सिनेमा की दुनिया में अपने अभिनय के जादू से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी ने शुक्रवार को अपने दो अनमोल रतन से फैंस को मिलवाया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और उनके भतीजे सागर आर्या नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे दो अनमोल रतन, फरहान अख्तर और मेरे भतीजे, सागर आर्या।"

शबाना की इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री दोस्तों और सहकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

फरहान अख्तर शबाना आजमी के सौतेले बेटे हैं। शबाना ने जावेद अख्तर से 1984 में शादी की थी। जावेद की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे—जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। शादी के बाद शबाना ने दोनों को सगे बच्चों से भी ज्यादा प्यार दिया। शबाना अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

अभिनेत्री का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने साल 1974 में फिल्म अंकुर से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें पद्म श्री (1988) और पद्म भूषण (2012) जैसे सम्मान भी प्राप्त हैं।

अभिनेत्री को पिछली बार स्क्रीन पर क्राइम थ्रिलर 'डब्बा कार्टेल' में देखा गया था। इस सीरीज का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है और इसमें अंजलि आनंद, ज्योतिका, साई ताम्हणकर, शालिनी पांडे, जीशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे, भूपेंद्र जादावत और गजराज राव जैसे कलाकार शामिल थे।

अभिनेत्री जल्द ही राजकुमार संतोषी के आगामी एक्शन ड्रामा 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिका में होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शबाना आजमी के दो अनमोल रतन कौन हैं?
शबाना आजमी के दो अनमोल रतन हैं फरहान अख्तर और उनके भतीजे सागर आर्या।
शबाना आजमी ने किस फिल्म से करियर की शुरुआत की थी?
शबाना आजमी ने अपने करियर की शुरुआत 1974 में फिल्म अंकुर से की थी।
शबाना आजमी को कौन-कौन से पुरस्कार मिले हैं?
उन्हें पद्म श्री (1988) और पद्म भूषण (2012) से सम्मानित किया गया है।
शबाना आजमी की हालिया फिल्म कौन सी है?
उनकी हालिया फिल्म 'लाहौर 1947' है, जो जल्द ही रिलीज होगी।
फरहान अख्तर और जावेद अख्तर का संबंध क्या है?
फरहान अख्तर, शबाना आजमी के सौतेले बेटे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले