27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रहमान के बयान पर मुकेश ऋषि भड़के?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रहमान के बयान पर मुकेश ऋषि भड़के?

सारांश

ऑस्कर विजेता एआर. रहमान के बयान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मुकेश ऋषि ने अपनी राय स्पष्ट की और बताया कि सभी के लिए समय बदलता है। जानिए इस विवाद के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

रहमान का बयान विवाद का विषय बन गया है।
मुकेश ऋषि ने समय के बदलाव की बात की है।
प्रतिभागियों को संभालना और शिकायतें नहीं करनी चाहिए।
हर कलाकार का एक समय होता है।
शिकायतें न करने का संदेश महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्कर विजेता और प्रसिद्ध संगीतकार एआर. रहमान अपने हालिया बयान के कारण विवादों में घिरे हुए हैं। उनके इस बयान पर राजनीति और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अभिनेता मुकेश ऋषि ने इस मुद्दे पर राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि हर किसी का समय बदलता रहता है। उन्होंने कहा, "रहमान साहब ये नहीं सोच सकते हैं कि हम सब थ्रोआउट हो गए हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि पिछले 8 साल में कितने प्रतिभाशाली लोग इंडस्ट्री में आए हैं। हो सकता है कि कोई आपको टैलेंटेड न लगे, लेकिन ऊपर वाले का प्यारा है, वो उसकी मदद करना चाहता है। नियम सभी के लिए एक हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं कह सकता कि मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा है, फिल्में कम क्यों हो रही हैं। मैं खुद को उधर रख रहा हूं। अगर कोई मुझे देखेगा, तो कहेगा कि ये खुद को संभाल रहा है। ये बदलाव सभी के लिए हैं, फिर चाहे अभिनेता हो, म्यूजिक डायरेक्टर हो या कोई और। पहले जो हीरो थे, अब वे विलेन का काम कर रहे हैं, जो पहले हम किया करते थे।"

मुकेश ऋषि ने याद दिलाया कि रहमान ने 20-25 साल तक इंडस्ट्री में काम किया और हम सबने उनके गाने गुनगुनाए। हाल ही में भी उनका कोई गाना हिट हुआ था। उन्होंने कहा, "जब ऊपर वाले ने इतना दिया है, तो अब शिकायतें नहीं करनी चाहिए। अब तक आपको बहुत मिला है। अगर आप कहें कि इसलिए काम नहीं मिल रहा, तो ऐसा नहीं कहना चाहिए।"

रहमान ने अपने करियर में कई बड़े पुरस्कार और सम्मान जीते हैं। उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा ग्रेमी, बाफ्टा और कई अन्य पुरस्कार भी उनके नाम हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा व्यक्तिगत एल्बम और कई चैरिटी प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन साथ ही यह भी आवश्यक है कि नए प्रतिभाओं को भी मौका मिले। इस विवाद में कोई एक पक्ष सही नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए एक सीख है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुकेश ऋषि का बयान क्या था?
मुकेश ऋषि ने कहा कि हर किसी का समय बदलता है और रहमान को यह समझना चाहिए कि नए टैलेंट भी आ रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले