11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'अवतार 3: फायर एंड ऐश' में नए खलनायक वरांग की एंट्री होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'अवतार 3: फायर एंड ऐश' में नए खलनायक वरांग की एंट्री होगी?

सारांश

जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' में नए खलनायक वरांग की एंट्री दर्शकों को रोमांचित कर रही है। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी और इसमें ऊना चैपलिन का किरदार नई चुनौतियाँ लाएगा। क्या यह फिल्म भी पहले दो भागों की तरह सफल होगी?

मुख्य बातें

फिल्म का नाम: 'अवतार: फायर एंड ऐश' रिलीज़ की तारीख : 19 दिसंबर भाषाएँ : अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ खलनायक : वरांग (ऊना चैपलिन) कहानी : पहले दो भागों से जुड़ी हुई

मुंबई, 22 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध निर्माता जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' 19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

यह फिल्म 6 भाषाओं—अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़—में उपलब्ध होगी। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को एक बार फिर पैंडोरा की जादुई दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा। इस बार कहानी में एक नया खलनायक 'वरांग' की एंट्री हुई है, जिसका किरदार अभिनेत्री ऊना चैपलिन निभाएंगी।

ऊना स्पेनिश-स्विस-ब्रिटिश अभिनेत्री हैं। फिल्म में वह मंगक्वान कबीले का नेतृत्व करती नजर आएंगी। उनका किरदार फिल्म की कहानी में नई चुनौतियों का सामना करवाएगा।

फिल्म के निर्माताओं ने वरांग का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में ऊना चैपलिन के किरदार का चेहरा आधा दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में चिंगारियाँ दिख रही हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, 'अवतार: फायर एंड ऐश' में वरांग से मिलिए। आप भी उन लोगों में शामिल हो जाइए जो इस वीकेंड पर 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ 'अवतार 3' का ट्रेलर भी देख सकते हैं। इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच उत्तेजना को और बढ़ा दिया है। फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक प्रशंसक ने लिखा, 'आइकॉनिक अवतार वरांग, उसकी आंखों में बदले की आग है।'

वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'अवतार का यूनिवर्स मजेदार होता जा रहा है।'

एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'किंग का स्वागत करो।'

इस तीसरे भाग में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना और सिगोर्नी वीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार लौट रहे हैं।

'अवतार: फायर एंड ऐश' फिल्म की कहानी उसी जगह से शुरू होती है, जहां 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' खत्म हुई थी। इस बार सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना अपने समुदाय की आंतरिक समस्याओं का सामना करते नजर आएंगे।

'अवतार' और 'द वे ऑफ वाटर' दोनों फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर शानदार कमाई की। अब सभी की निगाहें 'अवतार: फायर एंड ऐश' पर लगी हैं कि क्या यह फिल्म भी इतनी बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवतार: फायर एंड ऐश कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
इस फिल्म में कौन सा नया खलनायक है?
इस फिल्म में नए खलनायक वरांग का किरदार निभा रही हैं ऊना चैपलिन।
क्या यह फिल्म कई भाषाओं में आएगी?
हां, यह फिल्म 6 भाषाओं में उपलब्ध होगी।
अवतार: फायर एंड ऐश का पहला लुक कैसा है?
पहले लुक में ऊना चैपलिन का चेहरा आधा दिख रहा है और बैकग्राउंड में चिंगारी नजर आ रही है।
क्या सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना लौट रहे हैं?
हां, सैम वर्थिंगटन और जो सलदाना जैसे कलाकार इस फिल्म में वापस लौट रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले