27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'दलदल' में 'रीता फरेरा' का किरदार निभाना आसान था? भूमि पेडनेकर ने बताई बात

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'दलदल' में 'रीता फरेरा' का किरदार निभाना आसान था? भूमि पेडनेकर ने बताई बात

सारांश

भूमि पेडनेकर ने अपनी नई वेब सीरीज 'दलदल' में डीसीपी रीता फरेरा का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की प्रक्रिया को साझा किया है। उन्होंने किरदार के लिए 4-5 महीने तक मेहनत की। जानिए इस अनुभव के बारे में और क्या खास है इस सीरीज में।

मुख्य बातें

भूमि पेडनेकर ने किरदार के लिए 4-5 महीने मेहनत की।
किरदार को समझने के लिए निर्देशक और निर्माता के साथ चर्चा की।
सीरीज 'भेंडी बाजार' पर आधारित है।
30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
किरदार का भावनात्मक दायरा सीमित है।

मुंबई, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी नई वेब सीरीज 'दलदल' के प्रीमियर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस सीरीज में वह एक बार फिर एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार में दर्शकों के सामने आएंगी। भूमि इस सीरीज में डीसीपी रीता फरेरा का भूमिका निभा रही हैं।

भूमि ने इस प्रोजेक्ट के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस किरदार को समझने और निभाने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रीता का स्वभाव बहुत शांत, नियंत्रित और कम इमोशंस दिखाने वाला है। वह अंदर ही अंदर सब कुछ महसूस करती है, लेकिन बाहर से कुछ नहीं दिखाती। भूमि ने कहा, "जब मैंने दलदल की स्क्रिप्ट पहली बार पढ़ी, तो मैंने समझा कि यह किरदार आसान नहीं है। रीता के मनोभावों को समझने में मुझे 4-5 महीने लगे।"

इस दौरान उन्होंने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए निर्देशक अमृत राज गुप्ता और निर्माता सुरेश त्रिवेणी के साथ कई गहरी चर्चाएं कीं। भूमि ने एक उदाहरण देते हुए कहा, "जब रीता पहली बार एक डेड बॉडी देखती है, तो मन में आता है कि शायद वह उल्टी कर देगी या बहुत घबराएगी। लेकिन सुरेश ने कहा कि नहीं, रीता ऐसा नहीं करेगी। यह सबसे सामान्य प्रतिक्रिया है। फिर मैंने पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए? कैसे रिएक्ट करना चाहिए? ऐसे कई छोटे-छोटे सवालों पर हमने घंटों बात की।"

उन्होंने आगे कहा कि रीता का भावनात्मक दायरा बहुत सीमित है, इसलिए अभिनय करते समय उन्हें उसी सीमा के भीतर रहकर रचनात्मक होना पड़ा। खासकर जब रीता अपनी मां से मिलती है, तो हर बार उसकी प्रतिक्रिया अलग होती है। शांत और नियंत्रित रहकर अभिनय करना भी बहुत थका देने वाला काम है। शूटिंग खत्म होने पर मैं थक गई थी, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा होने पर इतनी खुशी पहले कभी नहीं हुई।

'दलदल' विश धमीजा की बेस्टसेलर किताब 'भेंडी बाजार' पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने अबंडैंशिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। भूमि के अलावा सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

दलदल 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह भारत सहित दुनिया के 240 देशों में एक साथ उपलब्ध होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी उजागर करता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूमि पेडनेकर ने 'दलदल' में कौन सा किरदार निभाया है?
भूमि पेडनेकर ने 'दलदल' में डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया है।
'दलदल' कब रिलीज होगी?
'दलदल' 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
'दलदल' किस किताब पर आधारित है?
'दलदल' विश धमीजा की बेस्टसेलर किताब 'भेंडी बाजार' पर आधारित है।
भूमि पेडनेकर ने किरदार को समझने में कितना समय लगाया?
भूमि ने किरदार को समझने में 4-5 महीने का समय लिया।
'दलदल' में और कौन-कौन से कलाकार हैं?
'दलदल' में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले