10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे का सफर आपको प्रेरित करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे का सफर आपको प्रेरित करेगा?

सारांश

बिग बॉस 19 के टॉप-5 फाइनलिस्ट प्रणीत मोरे का सफर प्रेरणादायक है। उनका आत्मविश्वास और सकारात्मकता ने उन्हें इस सीजन का सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है। जानें, कैसे उन्होंने घर में अपनी पहचान बनाई और फैंस के दिलों में जगह बनाई। क्या वह इस सीजन के विजेता बनेंगे?

मुख्य बातें

प्रणीत मोरे का सफर प्रेरणादायक है।
उनका आत्मविश्वास और सकारात्मकता उन्हें मजबूत बनाते हैं।
बिग बॉस 19 में उनकी रणनीतियों ने उन्हें टॉप-5 में पहुंचाया।
फैंस के साथ उनकी जुड़ने की क्षमता अद्वितीय है।
प्रणीत ने कठिनाइयों का सामना किया और वापसी की।

मुंबई, 7 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी और ओटीटी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर है। घर में बचे टॉप-5 फाइनलिस्ट में एक नाम प्रणीत मोरे दर्शकों और फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुंबई के निवासी प्रणीत मोरे ने अपने साफ-सुथरे व्यक्तित्व, बेहतरीन गेमिंग और कॉमिक अंदाज से इस सीजन में अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रणीत केवल एक कंटेस्टेंट नहीं बल्कि इस सीजन के सबसे लोकप्रिय और रणनीतिक खिलाड़ियों में से एक माने जा रहे हैं।

एक स्टैंडअप कमीडियन, रेडियो आरजे, और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में पहले से ही प्रसिद्ध प्रणीत ने 'बिग बॉस 19' में अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रणीत का जन्म मुंबई में हुआ। उनके पिता महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर थे और मां घर संभालती थीं। बचपन में ज्यादा साधन नहीं थे, लेकिन प्रणीत के सपने बड़े थे। उन्होंने स्कूल के बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फिर मार्केटिंग में एमबीए किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कॉमिक स्किल का प्रदर्शन किया और 'कैनवस लाफ क्लब' के ओपन माइक में हिस्सा लेकर 'ओपन माइक मावेरिक' का खिताब जीता।

2013 से 2015 तक प्रणीत ने एक कार शोरूम में काम किया, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा मनोरंजन और कॉमेडी में रही। 2019 से 2023 तक प्रणीत रेडियो मिर्ची में आरजे रहे और सुबह-सुबह अपने ह्यूमर से लाखों श्रोताओं का दिन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में भी अपनी पहचान बनाई और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हासिल किए। उनकी यह पृष्ठभूमि 'बिग बॉस 19' में उनके व्यक्तित्व को और मजबूत बनाने में मददगार साबित हुई।

'बिग बॉस 19' में आने के बाद प्रणीत मोरे ने ईमानदारी और साफ-सुथरे तरीके से खेल खेला। पहले दिन से ही उन्होंने घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाई और फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली। हालांकि, उनका सफर पूरी तरह से आसान नहीं था। डेंगू की वजह से उन्हें बीच में घर छोड़ना पड़ा और लोगों को लगा कि अब उनका गेम खत्म हो गया है। लेकिन, प्रणीत ने हार नहीं मानी और घर में वापसी करके सभी को चौंका दिया। उनका आत्मविश्वास, संयम और खेल की समझ उन्हें घर के भीतर और बाहर दोनों जगह लोकप्रिय बनाती है।

घर में प्रणीत ने रणनीति के साथ दोस्ती को भी लेकर चले। उन्होंने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी के साथ ग्रुप बनाकर खेल को मजबूत किया, लेकिन जब जरूरत पड़ी, तो उन्होंने ग्रुप के खिलाफ भी खेला। उन्होंने कभी अभद्र भाषा का सहारा नहीं लिया और हमेशा विवादों का सामना सहज तरीके से किया। 'टिकट टू फिनाले' टास्क में प्रणीत ने शहबाज बदेशा को हराकर दूसरा स्थान पक्का किया और मीडिया राउंड में अपने बेबाक जवाबों से फैंस का दिल जीत लिया।

प्रणीत की सबसे बड़ी ताकत उनका सकारात्मक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और फैंस के साथ जुड़ने की क्षमता है। स्टैंडअप कॉमेडी का अनुभव उन्हें घर में लोगों से आसानी से जुड़ने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर भी प्रणीत मोरे लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उन्हें विनर के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

'बिग बॉस 19' का यह सफर हमारे समाज में व्यक्तिगत संघर्ष और सफलता की कहानियों का प्रतिनिधित्व करता है। प्रणीत मोरे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों का उभरना हमें प्रेरित करता है कि हम अपने सपनों के लिए मेहनत करें और कठिनाइयों का सामना करें।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रणीत मोरे का जन्म कहाँ हुआ?
प्रणीत मोरे का जन्म मुंबई में हुआ।
प्रणीत मोरे ने किस प्रकार का खेल खेला?
प्रणीत ने ईमानदारी और सकारात्मकता के साथ खेल खेला।
प्रणीत मोरे का सबसे बड़ा ताकत क्या है?
प्रणीत की सबसे बड़ी ताकत उनका सकारात्मक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास है।
क्या प्रणीत मोरे को विनर माना जा रहा है?
जी हां, फैंस प्रणीत मोरे को इस सीजन का संभावित विजेता मानते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले