10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बॉबी देओल ने दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की? उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बॉबी देओल ने दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की? उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे!

सारांश

अभिनेता बॉबी देओल ने अपने पंजाबी भाई दिलजीत दोसांझ से एक भावनात्मक मुलाकात की। इस खास पल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया, जहां दोनों ने सेल्फी ली। जानिए इस मुलाकात से जुड़ी खास बातें और दोनों के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

बॉबी देओल और दिलजीत दोसांझ की मुलाकात ने भाईचारे का सन्देश दिया।
दोनों कलाकारों का स्टाइल और व्यक्तित्व अद्वितीय है।
बॉबी की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 24 जुलाई को आएगी।
दिलजीत की फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 में रिलीज होगी।

मुंबई, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता बॉबी देओल ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर साझा की। खुशी व्यक्त करते हुए बॉबी ने कहा कि उन्हें अपने पंजाबी भाई से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें वह और दिलजीत सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे दोनों किसी स्टोर के अंदर हैं। बॉबी और दिलजीत दोनों ही काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अपने खास और मजेदार अंदाज में दोनों बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा, ''पंजाबी मुंडा मिल गया ओए!'' इसके बाद उन्होंने दिलजीत दोसांझ को टैग किया।

काम के मोर्चे पर, बॉबी देओल की हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।

वह अब अपनी अगली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की तैयारी कर रहे हैं। पवन कल्याण अभिनीत इस फिल्म में बॉबी, मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन गिरीश जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा कर रहे हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में 24 जुलाई को रिलीज होगी और इसे पांच भाषाओं तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ अपनी अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन महत्वपूर्ण किरदार में हैं। फिल्म के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में चल रही है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर बना रहे हैं, वहीं इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।

'बॉर्डर 2' 1997 में आई प्रसिद्ध युद्ध फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है।

यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलजीत दोसांझ और बॉबी देओल की मुलाकात का क्या महत्व है?
इस मुलाकात ने यह दर्शाया कि बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के बीच का संबंध कितना मजबूत है और कैसे कलाकार एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।
बॉबी देओल की अगली फिल्म कब रिलीज होगी?
बॉबी देओल की अगली फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' 24 जुलाई को रिलीज होगी।
दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म 'बॉर्डर 2' कब आएगी?
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले