26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' जल्द ही रिलीज होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' जल्द ही रिलीज होगा?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की चमकती सितारा चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' जल्दी ही रिलीज होने जा रहा है। उन्होंने फैंस के लिए इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जानें गाने के बारे में और चांदनी के सफर के बारे में।

मुख्य बातें

चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' जल्द रिलीज होगा।
गाने में खुशबू तिवारी की आवाज है।
चांदनी ने 2018 में अपने करियर की शुरुआत की।
उन्होंने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
हाल ही में उनका भक्ति गीत भी रिलीज हुआ था।

मुंबई, 12 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। अभिनेत्री ने रविवार को इसके रिलीज के बारे में जानकारी साझा की।

चांदनी ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, "सोमवार को धमाकेदार गाना सिर्फ चांदनी सिंह एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।"

इस गाने में प्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है।

चांदनी सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। वह अभिनेत्री, मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके अभिनय की तारीफ 2018 में उनकी ऑन-स्क्रीन डेब्यू के बाद हुई थी, जब उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'मैं नागिन तू सपेरा' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया।

इसके बाद चांदनी ने 'बद्रीनाथ' (2019), 'बंसी बिरजू', और 'शुभ विवाह' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी।

चांदनी की मेहनत और टैलेंट ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार किया है। उनके इस नए गाने से फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं। अभिनेत्री का हाल ही में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भक्ति देवी गीत 'चुनरिया लहरे माई के' रिलीज हुआ था। देवी गीत में अभिनेत्री के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी थे।

गाने को पवन सिंह ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया था। गाने को अभिनेता ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्ट अजय सिंह एजे और सरगम आकाश ने किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चांदनी सिंह का नया गाना कब रिलीज होगा?
चांदनी सिंह का नया गाना 'बाझिन के गोदिया' सोमवार को रिलीज होगा।
इस गाने में किसकी आवाज है?
इस गाने में प्रसिद्ध गायिका खुशबू तिवारी की आवाज है।
चांदनी सिंह ने कब डेब्यू किया था?
चांदनी सिंह ने 2018 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
चांदनी सिंह के साथ किन अभिनेताओं ने काम किया है?
चांदनी ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
हाल ही में चांदनी ने कौन सा भक्ति गीत रिलीज किया था?
चांदनी ने नवरात्रि के अवसर पर 'चुनरिया लहरे माई के' भक्ति गीत रिलीज किया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले