5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पवन सिंह का नया म्यूजिक धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ आने वाला है!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पवन सिंह का नया म्यूजिक धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ आने वाला है!

सारांश

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक नया म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जानें इस एल्बम में उनके साथ कौन है और कब रिलीज होगा।

मुख्य बातें

पवन सिंह का नया म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ जल्द आ रहा है।
एल्बम का पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।
इसमें शिवानी सिंह उनके साथ हैं।
पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में भी कदम रखा है।
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

मुंबई, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार और गायक पवन सिंह, जिन्हें 'पावर स्टार' के नाम से जाना जाता है, इस समय साउथ सिनेमा में अपनी गायकी के डेब्यू के लिए चर्चा में हैं। इसी बीच, अभिनेता अपने भोजपुरी फैंस के लिए एक और शानदार म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ पेश करने वाले हैं।

पवन सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस जानकारी का ऐलान किया। साथ ही, उन्होंने इस एल्बम का पोस्टर भी जारी किया, जिसमें शिवानी सिंह उनके साथ नजर आ रही हैं।

पोस्टर में दोनों कलाकारों का लुक बेहद शानदार दिख रहा है। यह म्यूजिक वीडियो शीघ्र ही एस मनोरंजन नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ में दर्शकों को पवन सिंह की अद्भुत गायकी के साथ-साथ शिवानी सिंह के साथ उनकी शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह ने अदिवि शेष की बहुभाषी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ से साउथ (तेलुगु) सिनेमा में अपनी गायकी का धमाकेदार डेब्यू किया है। उन्होंने इस फिल्म में ‘टच बडी’ गाने को अपनी विशेष आवाज दी है, जो हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में 28 मार्च को रिलीज हुआ।

‘टच बडी’ गाने में पवन सिंह के साथ जोनिता गांधी ने भी अपनी बेहतरीन आवाज दी है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाने की सफलता के साथ, भोजपुरी के इस सुपरस्टार की पहुंच अब बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भी मजबूत हो रही है।

शेनिल देव द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्से से भरे कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे का बदला लेने की कोशिश करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

भोजपुरी सिनेमा के एक प्रमुख सितारे, न केवल अपने गायकी के लिए बल्कि अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नया म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हो सकता है, खासकर जब वह साउथ सिनेमा में भी अपने कदम रख रहे हैं।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह का नया म्यूजिक एल्बम कब रिलीज होगा?
पवन सिंह का नया म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ जल्द ही रिलीज होने वाला है, इसके लिए फैंस का इंतजार जारी है।
एल्बम ‘शहरिया’ में कौन-कौन से कलाकार हैं?
एल्बम ‘शहरिया’ में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह नजर आएंगी।
पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में कब डेब्यू किया?
पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में अपनी गायकी का डेब्यू फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के साथ किया है।
‘टच बडी’ गाने में पवन सिंह के साथ कौन है?
‘टच बडी’ गाने में पवन सिंह के साथ जोनिता गांधी ने भी अपनी आवाज दी है।
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले