9 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छठ से पहले भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' ने ब्यूटी पांडे की आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छठ से पहले भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' ने ब्यूटी पांडे की आवाज से श्रोताओं का मन मोह लिया?

सारांश

छठ पूजा के पावन अवसर पर ब्यूटी पांडे का नया भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है। यह गीत न केवल छठ पूजा के महत्व को दर्शाता है, बल्कि पारिवारिक संबंधों की मधुरता को भी उजागर करता है। इसका संगीत और बोल सुनकर श्रोताओं का मन मोह लेता है।

मुख्य बातें

छठ पूजा का महत्व भक्ति गीत की मधुरता पारिवारिक संबंधों की गहराई संगीत की रचनात्मकता संस्कृति का संरक्षण

मुंबई, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। जैसे-जैसे छठ का पावन पर्व नजदीक आ रहा है, भोजपुरी संगीत की दुनिया में छठ के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नया गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज हुआ है।

सूर्यदेव की आराधना से जुड़े इस महान उत्सव की तैयारी में लाखों श्रोता डूबे हैं, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर नया भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' रिलीज किया गया है।

यह गीत न केवल छठ पूजा के गहन महत्व को उकेरता है, बल्कि पारिवारिक बंधनों की मिठास को भी रेशमी धागों से बुनता है।

इस भक्ति गीत को गायिका ब्यूटी पांडे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। बोल अखिलेश कश्यप और अनिल भारती ने दिए हैं। अनुराग राजा ने संगीत दिया है। वहीं, कंपोजर आदर्श सिंह ने गीत के हर स्वर को छठ के पर्व-भाव से जोड़ा है।

यूट्यूब चैनल 'स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के बैनर तले रिलीज गीत को काफी पसंद किया जा रहा है और लाखों व्यूज बटोर चुका है।

गीत की कहानी ही इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें एक पत्नी अपने पति को छठ पूजा के महत्व के बारे में बताती है। 'नइहर के छठिया' शीर्षक से ही साफ झलकता है कि यह गीत महिला के ननिहाल से जुड़े भावों को छठ की भक्ति से पिरोता है। पत्नी कहती है कि छठी मैया की कृपा से जीवन के हर संकट का हल निकल आता है, चाहे वह पारिवारिक कलह हो या सुख-समृद्धि की कामना।

नदी किनारे अर्घ्य अर्पित करती महिलाएं और ठंडी सुबह की ओस में डूबे डोरी, गीत में दिखाए गए ये सीन दिल छू लेते हैं।

प्रशंसकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, "यह गीत छठ की याद दिला गया, जैसे नइहर की मिट्टी की सोंधी खुशबू।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे पारंपरिक मूल्यों को भी सहेजने का प्रयास है। इस तरह के गीत हमारे समाज में एकता और परिवारिक संबंधों को मजबूत बनाते हैं।
RashtraPress
9 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भक्ति गीत 'नइहर के छठिया' किसने गाया है?
इस भक्ति गीत को ब्यूटी पांडे ने अपनी मधुर आवाज में गाया है।
यह गीत किस पर्व से संबंधित है?
'नइहर के छठिया' छठ पूजा से संबंधित है, जो सूर्यदेव की आराधना का पर्व है।
गीत का संगीत किसने दिया है?
इस गीत का संगीत अनुराग राजा ने दिया है।
गीत के बोल किसने लिखे हैं?
गीत के बोल अखिलेश कश्यप और अनिल भारती ने लिखे हैं।
इस गीत की कहानी क्या है?
इस गीत में एक पत्नी अपने पति को छठ पूजा के महत्व के बारे में बताती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले