20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'कॉन सिटी' का टीजर रिलीज, इम्मान अन्नाची के साथ अर्जुन दास और अन्ना बेन का नया लुक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'कॉन सिटी' का टीजर रिलीज, इम्मान अन्नाची के साथ अर्जुन दास और अन्ना बेन का नया लुक

सारांश

दक्षिण भारतीय सिनेमा में 'कॉन सिटी' का टीजर सामने आया है, जिसमें इम्मान अन्नाची, अर्जुन दास और अन्ना बेन नजर आ रहे हैं। निर्देशक हरिश दुरईराज की यह फिल्म दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रही है।

मुख्य बातें

कॉन सिटी एक कॉमेडी-फैमिली फिल्म है।
निर्देशक हरीश दुरईराज हैं।
टीजर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाई है।
अर्जुन दास और अन्ना बेन मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।

मुंबई, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा में निर्देशक हरीश दुरईराज की नई कॉमेडी-फैमिली एंटरटेनर 'कॉन सिटी' इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता का माहौल है। इसी क्रम में फिल्म के निर्माता ने टीजर जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म में इम्मान अन्नाची का किरदार क्या होगा।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पॉवरहाउस पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ''हर गली की अपनी कहानी होती है। 'कॉन सिटी' में इम्मान अन्नाची से मिलिए, जो चुट्टी अन्ना का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म हरीश दुरईराज द्वारा बनाई गई है और जल्द ही आपके नजदीकी थिएटर में आएगी।''

टीजर की शुरुआत दर्शकों को रोमांचित कर देती है। इस टीजर में अर्जुन दास को अपने घर से भागते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्हें फोन पर पैसे मांगने वाला एक व्यक्ति लगातार धमकीअर्जुन दास को चेतावनी देता है कि यदि उसने धोखा दिया, तो वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा। इस पर अर्जुन दास गुस्से में जवाब देते हैं कि वह पैसे नहीं देंगे और जो करना हो, कर लें।

इसके बाद अर्जुन दास गुस्से में अपने चारों ओर की चीज़ें फेंकते हैं और अचानक उन्हें एक जादुई मशीन मिल जाती है, जिससे नोट निकलने लगते हैं। यह घटना कहानी में मजेदार और रोमांचक मोड़ लाती है और दर्शक आगे क्या होगा यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।

फिल्म में अर्जुन दास और अन्ना बेन के अलावा, योगी बाबू, वदिवुक्कारसी, इम्मान अन्नाची और अखिलन भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

निर्देशक हरीश दुरईराज ने इस फिल्म में हास्य, रोमांच और पारिवारिक भावनाओं का बेहतरीन संयोजन किया है। टीजर से स्पष्ट है कि यह फिल्म थ्रिलर से भरपूर है। टीजर के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

'कॉन सिटी' एक ऐसी फिल्म है जो हास्य और रोमांच का अनूठा मिश्रण पेश करती है। निर्देशक हरिश दुरईराज ने दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ने में सफलता पाई है। टीजर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है, और यह रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कॉन सिटी का टीजर कब जारी हुआ?
कॉन सिटी का टीजर 2 अप्रैल को जारी हुआ।
इस फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
इस फिल्म में अर्जुन दास, अन्ना बेन, इम्मान अन्नाची, योगी बाबू और वदिवुक्कारसी जैसे अभिनेता हैं।
कॉन सिटी किस प्रकार की फिल्म है?
कॉन सिटी एक कॉमेडी-फैमिली एंटरटेनर है।
कौन इस फिल्म का निर्देशन कर रहा है?
इस फिल्म का निर्देशन हरीश दुरईराज कर रहे हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म जल्द ही नजदीकी थिएटर में रिलीज होगी, लेकिन सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले