16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ‘बागी-4’ का टीजर हुआ रिलीज? टाइगर श्रॉफ बने विलेन और हीरो!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ‘बागी-4’ का टीजर हुआ रिलीज? टाइगर श्रॉफ बने विलेन और हीरो!

सारांश

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-4’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में टाइगर का किरदार पहले से ज्यादा उग्र और खतरनाक दिखाई दे रहा है। संजय दत्त का विलेन के तौर पर प्रदर्शन भी बेहद रोचक है, जो इस फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है।

मुख्य बातें

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी-4’ का टीजर आ चुका है।
संजय दत्त का खतरनाक विलेन का किरदार दर्शकों को आकर्षित करेगा।
फिल्म में दो प्रमुख अभिनेत्रियां भी हैं।
फिल्म का निर्देशन ए.
यह फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।

मुंबई, 11 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर सितारे टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी-4’ का इंतजार अब खत्म हो गया है। इसका टीजर सोमवार को जारी किया गया। इस बार टाइगर रॉनी के किरदार में लौट रहे हैं, लेकिन उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा उग्र और शक्तिशाली होगा। इस बार उनकी भूमिका में गुस्सा और बदले की तीव्र भावना देखने को मिलेगी, जिससे फिल्म और भी खतरनाक बन जाएगी।

टीजर में एक ऐसे प्रेमी की कहानी दिखाई गई है, जो बदला लेने के लिए निकल पड़ा है। उसका सामना संजय दत्त के किरदार से होता है, जो देखने में और भी हिंसक और खतरनाक प्रतीत हो रहा है। इस टीजर में पर्याप्त मात्रा में हिंसा और खून-खराबा देखने को मिला है।

इस टीजर को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है, "बचने का कोई रास्ता नहीं। कोई रहम नहीं। खुद को संभालो, एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है।"

फिल्म में दो अभिनेत्रियां भी हैं, जो फरसे और चाकू चलाते हुए दिखाई देंगी। पहली हैं सोनम बाजवा, जो इस फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए एक दमदार भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें एक्शन सीन करते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे यह स्पष्ट है कि वे न केवल ग्लैमर में बल्कि मारधाड़ में भी माहिर हैं। यह फिल्म हाउसफुल-5 के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी दूसरी परियोजना है।

बागी-4’ में साजिद नाडियाडवाला ने मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को भी लिया है। फिल्म में वे दूसरी लीड के तौर पर नजर आएंगी और उन्हें खूंखार रूप में दिखाया गया है। टीजर में उन्हें भी हिंसक क्रियाकलाप करते हुए देखा जा सकता है।

सर्वाधिक चौंकाने वाला किरदार संजय दत्त का होगा, जो इस फिल्म में बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं। एक ऐसा विलेन जो शांत और पागल दोनों रूपों में दिखेगा। उनके किरदार को देखकर एनिमल के बॉबी देओल की याद आ जाती है। कहा जा रहा है कि आपने उन्हें इस प्रकार के किरदार में पहले कभी नहीं देखा होगा। टीजर में उनकी परफॉर्मेंस भी रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। ‘बागी 4’ एक जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

–राष्ट्र प्रेस

जेपी/एएस

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसमें गहरी कहानी भी है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करेगी।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बागी-4 की रिलीज डेट क्या है?
बागी-4 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या टाइगर श्रॉफ का किरदार पहले से ज्यादा उग्र है?
जी हां, टाइगर का किरदार इस बार गुस्से और बदले से भरा हुआ है।
फिल्म में संजय दत्त का किरदार कैसा है?
संजय दत्त का किरदार एक खतरनाक विलेन का है, जो शांत और पागल दोनों रूप में दिखता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले