<b>'धुरंधर: द रिवेंज'</b> की रिलीज से पहले तकनीकी समस्या का सामना, टीम ने मांगी माफी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
<b>'धुरंधर: द रिवेंज'</b> की रिलीज से पहले तकनीकी समस्या का सामना, टीम ने मांगी माफी

सारांश

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। फिल्म की टीम ने दर्शकों से माफी मांगी और कहा कि हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन समय पर रिलीज होंगे।

मुख्य बातें

धुरंधर: द रिवेंज का हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन समय पर रिलीज होगा।
मलयालम और कन्नड़ वर्जन में तकनीकी समस्याओं के कारण देरी होगी।
टीम ने दर्शकों के लिए रिफंड और विकल्प प्रदान किए हैं।

मुंबई, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज का इंतजार देशभर में जोरों पर है, लेकिन इसी बीच फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा करते हुए दर्शकों से माफी मांगी है।

निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया कि मलयालम और कन्नड़ भाषाओं के शो कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। हालांकि, हिंदी, तमिल, और तेलुगु वर्जन निर्धारित समय पर ही रिलीज होंगे।

टीम ने अपने नोट में लिखा, "हमारे प्रिय धुरंधर परिवार के लिए। धुरंधर हमारे लिए केवल एक फिल्म नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे हमने संजोया है और जिसे हम सबके साथ साझा करने का सपना देखते रहे हैं।"

टीम ने तकनीकी समस्याओं का उल्लेख करते हुए आगे बताया, "भारत के अधिकांश हिंदी शो शाम 5 बजे से निर्धारित समय पर चलेंगे। हमारे सभी तमिल और तेलुगु शो रात 9 बजे से शुरू होंगे। लेकिन, कुछ अचानक आई तकनीकी समस्याओं के चलते हमारे मलयालम और कन्नड़ शो अगले दिन सुबह से शुरू होंगे।"

फिल्म निर्माताओं ने प्रभावित दर्शकों के लिए विकल्प भी प्रदान किए हैं। जिन्होंने मलयालम या कन्नड़ डब्ड वर्जन के टिकट खरीदे हैं और उनके सिनेमाघर में वह वर्जन नहीं चल रहा, वे या तो पूरा रिफंड ले सकते हैं या सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देख सकते हैं।

टीम ने लिखा, "यदि जिस डब वर्जन के टिकट आपके पास हैं, वह अभी आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आपके पास रिफंड लेने या उसके बजाय सबटाइटल के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प होगा। इस असुविधा के लिए हम सच में माफी चाहते हैं। इस फिल्म के लिए आपका प्यार हमारे लिए सब कुछ है और हम इसे आपके साथ साझा करने का और इंतजार नहीं कर सकते।"

एक अन्य पोस्ट में, आदित्य धर ने दर्शकों से एक विशेष अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, "यहां मेरी एक, दिल से, सच्ची गुजारिश है... कृपया कहानी के बारे में पहले से कुछ भी न बताएं! हर प्रशंसक बिना किसी जानकारी के, उत्साह के साथ फिल्म देखने जाए और जब वह बाहर निकले, तो उसके पास फिल्म को लेकर अपनी एक व्यक्तिगत राय हो।"

'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। टीम ने स्पष्ट किया कि तकनीकी समस्या जल्द हल हो जाएगी और मलयालम-कन्नड़ दर्शक भी गुरुवार से फिल्म का मजा ले सकेंगे। फिलहाल हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज पर कोई बदलाव नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि फिल्म उद्योग में तकनीकी मुद्दे कभी-कभी उत्पन्न होते हैं। यह फिल्म की टीम का दायित्व है कि वे दर्शकों को सही जानकारी दें और उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए विकल्प प्रदान करें।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज कब होगी?
फिल्म का हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन समय पर रिलीज होगा, जबकि मलयालम और कन्नड़ शो में देरी होगी।
क्या मुझे रिफंड मिल सकता है?
यदि आपके पास मलयालम या कन्नड़ वर्जन के टिकट हैं और वह आपके सिनेमाघर में नहीं चल रहा है, तो आप रिफंड या सबटाइटल्स के साथ हिंदी वर्जन देखने का विकल्प चुन सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले