15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डायना पेंटी ने अपने देसी स्वैग से सबको दीवाना बना दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डायना पेंटी ने अपने देसी स्वैग से सबको दीवाना बना दिया?

सारांश

डायना पेंटी ने अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। येलो क्रॉप टॉप, मोजड़ी और स्टाइलिश अंदाज में उनकी तस्वीरें ने फैंस को दीवाना बना दिया। जानिए उनके इस लुक के पीछे की कहानी और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

डायना पेंटी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उन्होंने येलो क्रॉप टॉप और मोजड़ी उनकी तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया है।

मुंबई, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म 'कॉकटेल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें साझा कीं।

इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में डायना का लुक बेहद स्टाइलिश दिख रहा है। उन्होंने येलो रंग का क्रॉप टॉप और ब्लूमोजड़ी

तस्वीरों में, पहली फोटो में वह झुमका पहने हुए हैं, दूसरी में वह कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराती हैं, और तीसरी में एक स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी हर तस्वीर में चेहरे की रौनक साफ झलक रही है।

डायना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में केवल येलो, पिंक, और आसमान रंग के तीन हार्ट इमोजी साझा किए हैं, जो उनकी इस ड्रेस और मूड को खूबसूरती से व्यक्त कर रहे हैं।

इन तस्वीरों को कई यूजर्स ने लाइक किया है और फैंस ने 'ब्यूटीफुल' और 'गॉर्जियस' जैसे कमेंट किए हैं।

डायना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, बोमन ईरानी और डिंपल कपाड़िया नजर आए थे। इसके बाद उन्हें 'हैप्पी भाग जाएगी', 'परमाणु', 'सेल्फी', और 'ब्लडी डैडी' जैसी फिल्मों में भी देखा गया।

अभिनेत्री के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह करण जौहर की वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' में तमन्ना भाटिया के साथ दिखाई देंगी, जो 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डायना पेंटी ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी?
डायना पेंटी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और उन्हें फिल्म 'कॉकटेल' में पहली बार देखा गया था।
डायना पेंटी की आगामी फिल्में कौन सी हैं?
डायना पेंटी करण जौहर की वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले