28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिव्या दत्ता ने बाली के ‘जंगल स्विंग’ पर झूलकर बचपन की यादें ताजा कीं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिव्या दत्ता ने बाली के ‘जंगल स्विंग’ पर झूलकर बचपन की यादें ताजा कीं

सारांश

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बाली के जंगल स्विंग पर झूलते हुए अपने बचपन की यादों को ताजा किया। यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा, जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया।

मुख्य बातें

दिव्या दत्ता ने बाली के जंगल स्विंग पर झूलकर बचपन की यादें ताजा कीं।
यह झूला घने जंगलों में लटका होता है, जो रोमांच का अनुभव देता है।
दिव्या ने अपने अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा किया।
बाली का जंगल स्विंग उबुद के पास स्थित है।
दिव्या एक यात्रा प्रेमी हैं और अपने अनुभव साझा करती हैं।

मुंबई, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जब हम बड़े होते हैं, तो अक्सर बचपन की उन छोटी खुशियों को याद करते हैं, जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती हैं, जैसे पुराने मोहल्लों में घूमना, दोस्तों के साथ खेलना या झूले पर झूलना। हाल ही में, अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने इन यादों को फिर से जीते हुए नजर आई हैं।

वास्तव में, दिव्या दत्ता हाल ही में बाली की यात्रा पर गई थीं, जहां उन्होंने वहाँ के प्रसिद्ध 'जंगल स्विंग' पर झूला झूला। यह झूला घने जंगल के बीच ऊंचे पेड़ों से लटका होता है, जहां बैठकर लोग हवा में झूलते हैं और नीचे का हरा-भरा दृश्य देखते हैं। दिव्या ने इस रोमांचक पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

दिव्या ने झूला झूलने के अनुभव को अपने बचपन से जोड़ते हुए लिखा, "मुझे बचपन से पेड़ों पर झूला झूलना बहुत पसंद था। चाहे वो पीपल, बरगद या नीम का पेड़ हो, झूलने का मजा ही अलग होता था। झूलते समय पत्तों और टहनियों को छूना, ऊपर जाने की कोशिश करना, यह सब बहुत खूबसूरत अनुभव देता था। बाली के इस जंगल स्विंग पर झूलकर मुझे वही पुरानी यादें फिर से जीने का अवसर मिला।"

दिव्या अपनी पोस्टों के माध्यम से अपने अनुभवों, यात्राओं और जिंदगी के यादगार लम्हों को साझा करती रहती हैं। वे न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, बल्कि एक यात्रा प्रेमी भी हैं। उनकी इस बाली यात्रा ने उनके दिल के किसी कोने में छिपे बच्चे को बाहर लाने का अवसर दिया।

बाली का यह प्रसिद्ध 'जंगल स्विंग' उबुद (बाली का केंद्र) के पास स्थित है, जो घने जंगलों, धान के खेतों और वादियों के ऊपर 78 मीटर की ऊँचाई तक रोमांच का अनुभव देता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां उन्होंने जंगल स्विंग पर झूलते हुए अपने बचपन की यादों को फिर से जीया। यह अनुभव न केवल उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी प्रेरणादायक है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जंगल स्विंग क्या है?
जंगल स्विंग एक झूला होता है जो ऊंचे पेड़ों के बीच लटका होता है, जहां लोग हवा में झूलने का आनंद लेते हैं।
दिव्या दत्ता का बाली यात्रा का अनुभव कैसा था?
दिव्या ने बाली में जंगल स्विंग पर झूलते हुए अपने बचपन की यादों को ताजा किया और इसे बहुत खास अनुभव बताया।
बाली का जंगल स्विंग कहाँ स्थित है?
बाली का जंगल स्विंग उबुद के पास स्थित है, जो घने जंगलों और धान के खेतों के बीच है।
क्या दिव्या दत्ता यात्रा प्रेमी हैं?
हाँ, दिव्या दत्ता एक यात्रा प्रेमी हैं और वे अक्सर अपने यात्रा अनुभव साझा करती हैं।
दिव्या दत्ता ने अपने अनुभव को कैसे साझा किया?
दिव्या ने अपने अनुभव को इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से साझा किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले