27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बिग बॉस 19' जीतने पर गौरव खन्ना के माता-पिता ने कुछ खास कहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बिग बॉस 19' जीतने पर गौरव खन्ना के माता-पिता ने कुछ खास कहा?

सारांश

गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता। उनकी माता-पिता ने उनके सफर और संघर्ष के बारे में दिलचस्प बातें साझा की हैं। जानिए उनके परिवार की प्रतिक्रिया और गौरव के शो में यात्रा की अनकही बातें।

मुख्य बातें

गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' में अपनी मेधा और संयम से जीत हासिल की।
उनके परिवार का समर्थन और संघर्ष की कहानी प्रेरणादायक है।
शो में उनकी यात्रा दर्शाती है कि धैर्य और मेहनत का फल मीठा होता है।

मुंबई, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश के बेहद चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का फिनाले इस बार विशेष रूप से यादगार रहा। इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी उत्तर प्रदेश के कानपुर के टीवी एक्टर गौरव खन्ना के हाथों में आई। शुरुआती दौर से ही शो के मुख्य दावेदार माने जा रहे गौरव ने 17 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीता।

शो के दौरान उनके शांत और समझदारी भरे व्यवहार को दर्शकों ने बहुत सराहा। फिनाले में उनकी टक्कर जम्मू-कश्मीर की कंटेस्टेंट फरहाना भट से हुई, जहां शो के होस्ट सलमान खान ने अंतिम क्षण में गौरव को विजेता घोषित किया।

गौरव के परिवार के लिए यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि लंबे संघर्षों और दुआओं का फल थी। उनकी मां शशि खन्ना ने बेटे के सफर को याद करते हुए कहा कि शुरुआत में उन्होंने गौरव को शो में जाने से मना किया था।

उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैंने गौरव को मना किया था। मुझे लगता था कि यह शो उसके लिए उपयुक्त नहीं है। उसे लड़ाई-झगड़ा करना नहीं आता। लेकिन, उसने शो में बिना किसी झगड़े के रहकर साबित कर दिखाया।"

शशि ने आगे कहा, "गौरव हमेशा से जिद्दी रहा है और जो ठान लेता है, उसे पूरा करके ही छोड़ता है।"

उन्होंने शो में शामिल रहे कंटेस्टेंट जीशान कादरी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जीशान अक्सर गौरव के लिए गलत भाषा का उपयोग करते थे, जो परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

उन्होंने कहा, "गौरव को अक्सर कहा जाता था कि 'जीके क्या करेगा', जो उन्हें अच्छा नहीं लगता था। लेकिन, ट्रॉफी ने सभी को जवाब दे दिया।"

गौरव के मास्टरशेफ जीतने का किस्सा भी उनकी मां ने साझा किया। उन्होंने बताया कि गौरव को शुरू में खाना बनाना नहीं आता था, लेकिन उसने एक महीने की ट्रेनिंग ली और अंततः शो जीत लिया।

गौरव के पिता विनोद खन्ना भी बेटे की जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें बिग बॉस का माहौल बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन जैसे-जैसे गौरव खेला, उन्हें मजा आने लगा।

उन्होंने शो में एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब गौरव की बहस फरहाना से हुई, तब उन्हें बहुत गुस्सा आया था। लेकिन, जिस संयम से गौरव ने जवाब दिया, उससे उन्हें गर्व महसूस हुआ।

गौरव की जीत ने परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि संयम और समझदारी भी एक प्रतियोगी को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। उनके परिवार की प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि धैर्य और संघर्ष का फल मीठा होता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' में कब जीत हासिल की?
गौरव खन्ना ने 8 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' का खिताब जीता।
गौरव खन्ना के माता-पिता ने उनके बारे में क्या कहा?
गौरव के माता-पिता ने उनकी मेहनत और संघर्ष की तारीफ की और बताया कि उन्होंने शुरुआत में शो में जाने का विरोध किया था।
गौरव ने 'बिग बॉस 19' में अपनी जीत कैसे हासिल की?
गौरव ने अपने शांत और समझदारी भरे व्यवहार के साथ 17 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह ट्रॉफी जीती।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले