30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना जिद्दी हैं? उनके पिता का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना जिद्दी हैं? उनके पिता का बयान

सारांश

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना के पिता ने उनके जिद्दी स्वभाव और शांत व्यवहार के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे गौरव ने शो में अपनी मेहनत और धैर्य से ट्रॉफी जीती। यह कहानी एक प्रेरणादायक सफर की है जो दर्शकों को जोड़ती है।

मुख्य बातें

गौरव खन्ना ने अपने शांत स्वभाव से दर्शकों को प्रभावित किया।
उनके पिता ने बताया कि वह जिद्दी हैं और जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं।
फिनाले में फरहाना भट्ट से उनकी प्रतिस्पर्धा हुई।
गौरव ने शो में कूल रहते हुए खेला।
गौरव का जन्मस्थान कानपुर है।

मुंबई, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हो गया है, जिसमें अभिनेता गौरव खन्ना ने अपनी मेहनत से ट्रॉफी जीती। शो के दौरान, गौरव ने अपने शांत स्वभाव के कारण दर्शकों का दिल जीता।

फिनाले में गौरव की प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की फरहाना भट्ट से हुई। हालांकि, फिनाले की ट्रॉफी गौरव ने अपने नाम की। गौरव अब अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनका जन्मस्थान उत्तर प्रदेश का कानपुर है, जहां उनके माता-पिता निवास करते हैं।

अभिनेता के पिता ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "शुरुआत में शो देखने में मजा नहीं आ रहा था। घर में हर समय लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मुझे लगा कि मेरा बेटा यहाँ क्या कर रहा है, लेकिन धीरे-धीरे गौरव ने जिस तरह से शांत रहकर गेम खेला, मुझे यकीन हो गया कि वह जीत सकता है। उसका स्वभाव ही ऐसा है कि वह झगड़ा नहीं करता। पूरे सीजन वह कूल रहा, इसलिए मुझे बहुत अच्छा लगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें उम्मीद थी कि वह जीतेगा क्योंकि वह बहुत जिद्दी है, जो ठान लेता है, वो करके रहता है। पहले भी मास्टरशेफ में उसने यही किया था, वहां भी उसने सोचा कि जीतना है, तो जीत लिया। यहाँ भी उसने पूरी मेहनत की और जो कुछ भी करने को तैयार रहा।"

गौरव खन्ना के पिता ने यह भी बताया कि घर में लड़ाई होना आम बात थी। खासकर जीशान और अभिषेक के बीच काफी झगड़े होते थे। उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा फरहाना भट्ट पर आया। उन्होंने कहा, "जब फरहाना ने गौरव से कहा कि ‘तुम कौन से बड़े टीवी सुपरस्टार हो, क्या कर लोगे’, उस वक्त मुझे बहुत गुस्सा आया। गौरव ने शांतिपूर्वक जवाब दिया, लेकिन अगर मैं वहाँ होता तो उसे थप्पड़ मार देता।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस बात का प्रमाण है कि कठिनाइयों का सामना करने पर सफलता अवश्य मिलती है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में कैसे जीत हासिल की?
गौरव खन्ना ने अपने शांत स्वभाव और धैर्य के साथ इस शो में खेलते हुए जीत हासिल की।
गौरव खन्ना के पिता ने उनके बारे में क्या कहा?
गौरव के पिता ने कहा कि वह बहुत जिद्दी हैं और जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करते हैं।
फिनाले में गौरव की प्रतिस्पर्धा कौन थी?
गौरव की प्रतिस्पर्धा जम्मू-कश्मीर की फरहाना भट्ट से थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले