5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमाल मलिक ने गौरव खन्ना को चालाक बताया? इंट्रेस्टिंग प्रोमो आया सामने

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमाल मलिक ने गौरव खन्ना को चालाक बताया? इंट्रेस्टिंग प्रोमो आया सामने

सारांश

बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने अमाल मलिक से गौरव खन्ना के चालाक होने की बात की। क्या वो सच में चालाक हैं? जानें पूरी कहानी में।

मुख्य बातें

मालती चाहर घर में नई प्रतियोगी हैं।
अमाल मलिक ने गौरव खन्ना की चालाकी पर सवाल उठाया।
बिग बॉस 19 में प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।
गौरव खन्ना का व्यक्तित्व अभी भी रहस्य में है।
शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होता है।

मुंबई, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। 'बिग बॉस 19' के घर में हाल ही में आयी मालती चाहर धीरे-धीरे सभी के साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रही हैं। वह 'बिग बॉस' के अन्य प्रतियोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास कर रही हैं, ताकि वह सभी का खेल बेहतर तरीके से समझ सकें। आने वाले एपिसोड में, मालती चाहर अमाल मलिक से गौरव खन्ना के बारे में सवाल पूछती नज़र आएंगी।

इसका एक प्रोमो जारी किया गया है जिसमें अमाल मलिक, मालती से कहते हैं कि गौरव खन्ना एक बहुत ही चालाक व्यक्ति हैं।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक प्रोमो साझा किया है। इसमें अमाल मलिक मालती से कहते हैं, "गौरव खन्ना का व्यक्तित्व अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है।"

इस पर मालती पूछती हैं, "अगर यह सामने आ गया तो क्या होगा?"

अमाल जवाब देते हैं कि गौरव का नया रूप देखना काफी मजेदार होगा।

इसके बाद मालती पूछती हैं, "नहीं, क्या होगा? उनका व्यक्तित्व कैसा होगा? हम इतना तो तय कर सकते हैं।"

इसके उत्तर में अमाल कहते हैं, "वह बहुत गुस्से में रहते हैं। वह हमेशा कैल्कुलटर लिए बैठे रहते हैं। वह सबसे ज्यादा हेराफेरी करते हैं। उनका स्वभाव ऐसा है कि वह सलाह और सुझाव तो देते रहते हैं, लेकिन खुद किसी की बात नहीं सुनते।"

अमाल ने आगे कहा, "कभी-कभी लोगों को एक-दूसरे की बातें सुननी चाहिए। हर बात में सबको सलाह की ज़रूरत नहीं होती। इसलिए उन्हें यह नहीं पता। वह बस सलाह देते हैं।"

इस प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने दर्शकों से सवाल भी पूछा है कि क्या उन्हें लगता है कि गौरव खन्ना चालाकी करते हैं और क्या लोग अमाल मलिक की बातों से सहमत हैं?

वैसे मालती चाहर भी कुछ कम नहीं हैं, वह भी घरवालों में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले, वह तान्या मित्तल से बहस करती नज़र आई थीं।

फिलहाल 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी बचे हुए हैं। इस वीकेंड पर किसी को भी बाहर नहीं निकाला गया है।

यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या गौरव खन्ना वाकई चालाक हैं?
अमाल मलिक के अनुसार, गौरव खन्ना को चालाक माना जा सकता है, लेकिन यह दर्शकों की राय पर निर्भर करता है।
मालती चाहर का भूमिका क्या है?
मालती चाहर घर में अन्य प्रतियोगियों के साथ घुलने-मिलने और जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले