25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गुरमीत चौधरी ने लियाना को कहा अपनी 'किस्मत', बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गुरमीत चौधरी ने लियाना को कहा अपनी 'किस्मत', बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की

सारांश

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की बेटी लियाना का चौथा जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर परिवार ने सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरें साझा की। जानें, इस खुशी के पल में क्या लिखा दंपति ने।

मुख्य बातें

लियाना का चौथा जन्मदिन परिवार की खुशी का प्रतीक है।
गुरमीत और देबिना ने सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश साझा किए।
मातृत्व का अनुभव देबिना के लिए गहरा और महत्वपूर्ण है।
गुरमीत ने लियाना को अपनी 'किस्मत' बताया।
दोनों बेटियां परिवार की खुशी बढ़ाती हैं।

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनस)। टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की बड़ी बेटी लियाना का चौथा जन्मदिन शुक्रवार को शानदार तरीके से मनाया गया। यह परिवार के लिए एक विशेष अवसर रहा। दोनों ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें साझा करते हुए अपनी बेटी को बधाई दी।

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह लियाना और अपने परिवार के साथ खुशी के पल बिताते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में मातृत्व के अनुभव को गहराई से व्यक्त किया, और बड़ी बेटी को अपनी ताकत और खुशी का स्रोत बताया।

देबिना ने लिखा, "मां बनना मेरे लिए सबसे मजबूत, भावुक और अद्भुत अनुभव है। मेरी लियाना में मैं अपनी ताकत, चमक और अपने पूरे संसार को देखती हूं। हमारी बेटियों की गैंग की शुरुआत अभी हुई है। मेरी लियाना, तुम मेरे दिल का हिस्सा हो। हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मम्मा तुमसे बहुत प्यार करती हैं।"

वहीं, गुरमीत चौधरी ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में गुरमीत लियाना को गोद में लिए हुए प्यार से देख रहे हैं, जबकि दूसरी में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है, जिसमें गुरमीत, लियाना, छोटी बेटी दिविशा और देबिना शामिल हैं।

गुरमीत ने लिखा, "मेरी नन्ही परी लियाना को चौथे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम मेरी सबसे बड़ी किस्मत और खुशी हो। मेरी प्यारी बच्ची, मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा और आप सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने उसे इतना प्यार और शुभकामनाएं दीं। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।"

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी जगत के प्रसिद्ध चेहरे हैं। उनकी बड़ी बेटी लियाना का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था, और अब वह चार साल की हो गई है। उनके घर में छोटी बेटी दिविशा भी है, जो परिवार की खुशी का कारण बनी हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो हमें परिवार के महत्व और मातृत्व के अनुभवों की गहराई को समझाती है।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लियाना का जन्म कब हुआ था?
लियाना का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के कितनी बेटियां हैं?
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की दो बेटियां हैं, लियाना और छोटी बेटी दिविशा।
लियाना का चौथा जन्मदिन कब मनाया गया?
लियाना का चौथा जन्मदिन 3 अप्रैल 2026 को मनाया गया।
गुरमीत चौधरी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
गुरमीत ने लिखा कि लियाना उनकी सबसे बड़ी किस्मत और खुशी हैं।
देबिना ने मातृत्व के बारे में क्या कहा?
देबिना ने कहा कि मां बनना उनके लिए सबसे मजबूत और सुंदर अनुभव है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले