31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाग्यश्री ने पति हिमालय दासानी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी?

सारांश

भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दासानी के जन्मदिन पर बेहद प्यार भरे अंदाज में शुभकामनाएं दी। जानें, इस कपल की प्रेम कहानी और उनकी खूबसूरत यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

भाग्यश्री ने पति हिमालय को जन्मदिन पर प्यार भरी शुभकामनाएं दीं।
उनकी प्रेम कहानी स्कूल से शुरू हुई थी।
दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद शादी कर ली।
भाग्यश्री ने कई सफल फ़िल्मों में काम किया है।
वे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

मुंबई, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी आज अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर, भाग्यश्री ने अपने पति को एक अनोखे तरीके से बधाई दी।

अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पति के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने तस्वीर के साथ दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा, "मेरा हमेशा वाला प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरे पति हिमालय दासानी।"

हिमालय और भाग्यश्री की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी, लेकिन परिवार के विरोध के चलते उन्होंने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

इसके बाद, भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की, जबकि हिमालय विदेश में पढ़ाई करने चले गए। बाद में, दोनों ने भाग्यश्री के घरवालों से अपने रिश्ते की बात की, लेकिन जब परिवार ने मना किया, तो कुछ दोस्तों और सलमान खान की उपस्थिति में भागकर शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं—बेटा अभिमन्यु दासानी (जो अब एक बॉलीवुड एक्टर हैं) और बेटी अवंतिका दासानी

हालांकि, भाग्यश्री ने सिल्वर स्क्रीन से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। उनकी सादगी उनके फैंस को बहुत पसंद है।

एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि हिमालय अपनी कक्षा के सबसे शरारती बच्चों में से एक थे, और वे मॉनिटर थीं। इस दौरान दोनों के बीच रोज़ नोकझोंक होती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। परिवार के विरोध के बावजूद, उन्होंने विवाह कर लिया।

भाग्यश्री ने हाल ही में फिल्म थलाइवी और राधे श्याम में अभिनय किया, इसके अलावा, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाग्यश्री और हिमालय की पहली मुलाकात कब हुई थी?
उनकी पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी।
क्या भाग्यश्री ने हाल ही में किसी फिल्म में काम किया है?
हाँ, उन्होंने हाल ही में 'थलाइवी' और 'राधे श्याम' में काम किया है।
भाग्यश्री के बच्चे कौन हैं?
उनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिमन्यु दासानी और बेटी अवंतिका दासानी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले