2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाग्यश्री ने अपने पति को डेडिकेट किया गाना 'अगर तुम मिल जाओ…'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाग्यश्री ने अपने पति को डेडिकेट किया गाना 'अगर तुम मिल जाओ…'?

सारांश

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने गाना 'अगर तुम मिल जाओ' लिप-सिंक किया। इस गाने को उन्होंने अपने पति को समर्पित किया है, जो उनकी प्रेम कहानी से गहराई से जुड़ा हुआ है। जानें इस खास पल के बारे में।

मुख्य बातें

भाग्यश्री ने अपनी प्रेम कहानी को गाने के माध्यम से साझा किया।
गाना 'अगर तुम मिल जाओ' उनके जीवन में महत्वपूर्ण है।
उनका प्यार स्कूल के दिनों से शुरू हुआ।
परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने शादी की।
यह कहानी प्रेरणादायक है।

मुंबई, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। 90 के दशक की प्रसिद्ध फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की स्टार भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ने का एक नया तरीका निकाला है। हाल ही में साझा किए गए वीडियो में वह रोमांटिक अंदाज में नजर आईं।

भाग्यश्री ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि 'अगर तुम मिल जाओ' गाने के बोल उनकी असली जीवन की प्रेम कहानी से पूरी तरह मेल खाते हैं।

इंस्टाग्राम पर भाग्यश्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी, शमिता शेट्टी की फिल्म 'जहर' के गाने ‘अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम’ पर लिप-सिंक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस गाने को अपनी प्रेम कहानी से जोड़ते हुए इसे बेहद खास मानती हैं।

वीडियो के साथ भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, “और, फिर बस ऐसे ही... एक गाना जो मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा।”

उन्होंने इस गाने को अपने पति को समर्पित करते हुए कहा, “यह गाना उस समय की याद दिलाता है, जब सच्चा प्यार पाना नामुमकिन सा लगता था। यह गाना भले ही बाद में आया, लेकिन इसके बोल मेरी असली प्रेम कहानी में पूरी तरह फिट बैठ गए। प्यार मिला और सच में जमाना छोड़ दिया। यह गाना मेरे हिमालय को समर्पित है।”

बता दें, भाग्यश्री और हिमालय की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मोहब्बत की शुरुआत स्कूल के दिनों में हुई थी। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद उन्होंने विवाह कर लिया। उस समय भाग्यश्री की शादी को लेकर परिवार में काफी विरोध था, लेकिन उन्होंने सच में 'जमाना छोड़ दिया'। इसके बाद, उन्होंने कुछ वर्षों तक फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार को समय दिया।

एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया था कि हिमालय अपनी कक्षा के सबसे शरारती बच्चों में से एक थे और वह मॉनीटर थीं। इस दौरान दोनों के बीच रोज नोकझोंक होती थी, लेकिन इसी नोकझोंक ने उनके प्यार को जन्म दिया और परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने शादी कर ली।

संपादकीय दृष्टिकोण

उन्होंने उन्हें और भी मजबूत बनाया। यह कहानी न केवल उनके लिए, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक है जो प्यार में विश्वास रखते हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाग्यश्री ने किस गाने पर वीडियो बनाया?
भाग्यश्री ने 'अगर तुम मिल जाओ' गाने पर वीडियो बनाया है।
यह गाना किस फिल्म का है?
यह गाना फिल्म 'जहर' का है।
भाग्यश्री ने इस गाने को किसे समर्पित किया?
भाग्यश्री ने इस गाने को अपने पति हिमालय को समर्पित किया है।
भाग्यश्री और हिमालय की प्रेम कहानी कब शुरू हुई?
भाग्यश्री और हिमालय की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों में शुरू हुई थी।
क्या भाग्यश्री की शादी को लेकर विरोध हुआ था?
हाँ, भाग्यश्री की शादी को लेकर उनके परिवार में काफी विरोध हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले