पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
सारांश
Key Takeaways
- भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
- अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
- पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।
कोलकाता, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
दूसरी सूची में बंगाल की कई महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। मेक्लिगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंत देब अधिकारी और माल (एसटी) से सुकरा मुंडा चुनावी मैदान में उतारेंगे।
इसके अतिरिक्त, धुपगुड़ी से नरेश चंद्र रॉय, भरतपुर से अनामिका घोष, दार्जिलिंग से नोमन राय, फरक्का से सुनील चौधरी, इटाहार से सबिता बर्मन, बैरकपुर से कौस्तग बागची, बारासात से शंकर चटर्जी, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, और टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को भी मैदान में उतारा गया है।
भाजपा ने इस सूची के माध्यम से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की सीटों पर विशेष ध्यान दिया है। पार्टी का उद्देश्य इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ को मजबूत करना है।
साथ ही, पहली सूची में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। बिष्णुपुर (एससी) विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदलाव करते हुए विस्वजीत खान को उतारा है। वहीं, जॉयपुर विधानसभा में बिस्वजीत महतो को भाजपा ने समर्थन दिया है।
इससे पहले भाजपा ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे।
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।