पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की नई सूची में 111 उम्मीदवार, जानिए किसे मिला टिकट

Click to start listening
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की नई सूची में 111 उम्मीदवार, जानिए किसे मिला टिकट

सारांश

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की है। जानें कि किस विधानसभा सीट से किस उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट दिया है और क्या है उनकी चुनावी रणनीति।

Key Takeaways

  • भाजपा ने दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
  • चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे।
  • महत्वपूर्ण सीटों पर नए और पुराने चेहरों को मौका दिया गया है।
  • 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
  • भाजपा की रणनीति चुनावी मैदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कोलकाता, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आइए जानें कि किस विधानसभा सीट से भाजपा ने किस उम्मीदवार को टिकट दिया है।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारकर सियासी खेल को तेज कर दिया है। मेखलीगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (एससी) से निशीथ प्रमाणिक, मदारीहाट (एसटी) से लक्ष्मण लिम्बू, धूपगुड़ी (एससी) से नरेश चंद्र रॉय और मयनागुड़ी (एससी) से कौशिक रॉय चुनावी मैदान में उतरेंगे। जलपाईगुड़ी (एससी) से अनंता देव अधिकारी और माल (एसटी) से सुक्रा मुंडा भी भाग लेंगे। कालिम्पोंग से भरत छेत्री और दार्जिलिंग से नोमन राय के अलावा कुर्सियांग से सोनम लामा, चोपड़ा से शंकर अधिकारी और इटाहर से सबिता बर्मन को भी टिकट दिया गया है।

इसी प्रकार, हरीशचंद्रपुर से रतन दास, बैष्णवनगर से राजू कमाकर, फरक्का से सुनील चौधरी, समसेरगंज से शशंथि चरण घोष और जंगीपुर से चित्तो मुखर्जी भी चुनावी मैदान में हैं। सागरदिघी से तपस चक्रवर्ती और रानीनगर से राणा प्रताप सिंह रॉय भी अपनी किस्‍मत आजमाएंगे। नबाग्राम (एससी) से दिलीप साहा, खरग्राम (एससी) से मिताली माल, बुरवान (एससी) से सुखेन कुमार बागड़ी, कांडी से गर्गी दास घोष और भरतपुर से अनामिका घोष को भी पार्टी ने उतारा है।

तेहट्टा से सुब्रत काबिराज, नकाशीपाड़ा से शांतनु डे, चापरा से सैकत सरकार और नबद्वीप से सृति शेखर गोस्वामी भी चुनावी दौड़ में शामिल हैं। भाजपा ने कृष्णानगर दक्षिण से साधन घोष, कृष्णानगर (एससी) से सुकांत विश्वास, रानाघाट दक्षिण (एससी) से असीम कुमार विश्वास और बोंगांव उत्तर (एससी) से अशोक किर्तनिया को टिकट दिया है। बोंगांव दक्षिण (एससी) से स्वपन मजूमदार और गाइघाटा (एससी) से सुभ्रत ठाकुर भी चुनावी प्रतिस्पर्धा में हैं। स्वरूपनगर (एससी) से तारक साहा, हाबरा से देबदास मंडल, अशोकनगर से सोमोय हीरा और बिजपुर से सुदीप्ता दास भी चुनावी दौड़ में शामिल होंगे।

इसके अलावा, खरदह से कल्याण चक्रवर्ती, कामरहाटी से अरूप चौधरी, दम दम से अरीजित बक्शी, राजारहाट न्यू टाउन से पियूष कनोडिया, बिधाननगर से शरदव्रत मुखोपाध्याय और राजारहाट गोपालपुर से तरुण ज्योति तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। बारासात से शंकर चटर्जी, हरुआ से भास्कर मंडल, मिनाखान (एससी) से रुद्रेंद्र पात्र और संदेशखाली (एसटी) से सनत सरदार को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।

इसके अलावा, बसिरहाट दक्षिण से सुरज (शौर्य) बनर्जी, हिंगलगंज (एससी) से रेखा पात्र, गोसाबा (एससी) से विकार्ण नस्कर और सागर से सुमंत मंडल को टिकट मिला है। कुलपी से अबनी नस्कर, मंडिरबाजार (एससी) से मल्लिका पाइक, जयनगर (एससी) से आलोक हलदर और बरुईपुर पूर्व (एससी) से तुम्पा सरदार भी चुनाव लड़ेंगी। कैनिंग पश्चिम (एससी) से प्रशांत बायेन और बरुईपुर पश्चिम से बिस्वजीत पाल भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं। मगाराहाट पश्चिम से गौर सुंदर घोष, सटगाछिया से अग्निश्वर नस्कर, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली, भांगड़ से जयंता गयेन और कस्बा से संदीप बनर्जी भी इस चुनावी संघर्ष में शामिल हैं।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची में कई महत्वपूर्ण सीटों पर नए और पुराने चेहरों को मौका दिया है। जादवपुर से सरबोरी मुखर्जी, टॉलीगंज से पापिया (डे) अधिकारी, बेहाला पूर्व से सुनील महाराज और बेहाला पश्चिम से इंद्राणी खान चुनाव लड़ेंगी। महेशतला से तमनाथ भौमिक और एंटली से प्रियंका तिबरेवाल को भी मैदान में उतारा गया है। कोलकाता और आसपास की सीटों में मानिकतला से तापस रॉय, काशीपुर-बेलगछिया से रितेश तिवारी, बाली से संजय सिंह और सांकराइल (एससी) से बरनाली धाली, उलूबेरिया उत्तर (एससी) से चिरन बेरा भी चुनावी दौड़ में हैं।

दूसरी ओर, हावड़ा-हुगली और आसपास के क्षेत्रों में श्रीरामपुर से भास्कर भट्टाचार्य, चंपदानी से दिलीप सिंह, बलागढ़ (एससी) से सुमन सरकार, पांडुआ से तुषार कुमार मजूमदार और चंदीटला से देबाशीष मुखर्जी को टिकट मिला है। जंगीपाड़ा से प्रसनजीत बाग और धनेखाली (एससी) से बरनाली दास भी चुनावी मुकाबले में हैं। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नंदकुमार से निर्मल खन्ना, भगवानपुर से सांतनु प्रामाणिक, खेजुरी (एससी) से सुब्रत पैक, एगरा से दिबेंदु अधिकारी और पिंगला से स्वागता मन्ना चुनाव में भाग लेंगे।

जंगलमहल और दक्षिण बंगाल की सीटों में बगमुंडी से रहिदास महतो, पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी, बांकुड़ा से नीलाद्रि शेखर दाना, बिष्णुपुर से शुक्ला चटर्जी और खंडघोष (एससी) से गौतम धारा को उम्मीदवार बनाया गया है। बर्धमान दक्षिण से मौमिता विश्वास मिश्रा और कटवा से सिद्धार्थ मजूमदार भी चुनावी दौड़ में उतरेंगे। इसके अलावा पुरबस्थली उत्तर से गोपाल चट्टोपाध्याय, मंगलकोट से शिशिर घोष, गलसी (एससी) से राजू पात्रा, रानीगंज से पार्थो घोष, लाभपुर से देबाशीष ओझा, रामपुरहाट से शुभ साहा और मुरारई से रिंकी घोष को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने सोमवार को 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Point of View

जिसमें नए और पुराने चेहरों का समावेश है। यह चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, और उम्मीदवारों का चयन उनकी चुनावी रणनीति को दर्शाता है।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

पश्चिम बंगाल में भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कितने उम्मीदवार हैं?
भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 111 उम्मीदवार शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा।
भाजपा ने किस महत्वपूर्ण सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है?
भाजपा ने जादवपुर, टॉलीगंज, और बेहाला जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
भाजपा ने पहले कितने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी?
भाजपा ने पहले 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
चुनाव परिणाम कब घोषित किए जाएंगे?
चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Nation Press