पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, कई प्रमुख नामों को मिली मंजूरी

Click to start listening
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की, कई प्रमुख नामों को मिली मंजूरी

सारांश

कोलकाता में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने चौथी सूची जारी की। इसमें कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो चुनावी मैदान में उतरेंगे। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ ले सकता है।

Key Takeaways

  • भाजपा ने चौथी सूची में कई प्रमुख सीटों के उम्मीदवारों का नाम घोषित किया।
  • स्थानीय समीकरणों और संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया गया है।
  • चुनाव की तिथियाँ: पहले चरण के लिए 23 अप्रैल, दूसरे के लिए 29 अप्रैल।

कोलकाता, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस संदर्भ में भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण सीटों पर नामों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार, सिताई (एससी) विधानसभा से आशुतोष बर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि नाटाबाड़ी सीट से गिरिजा शंकर रॉय चुनावी मैदान में उतरेंगे। बागदा (एससी) से सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मगराहाट पूर्व (एससी) सीट से उत्तम कुमार बनिक को अवसर मिला है।

फालटा सीट से देबांगशु पांडा और सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। चौरंगी सीट से संतोष पाठक को चुनावी मैदान में उतारा गया है। हावड़ा दक्षिण सीट से रंजन कुमार पॉल और पंचला से श्यामल हाती को टिकट मिला है।

इसके अलावा चंडीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मयनागुड़ी (एससी) सीट से अब दालिम रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पार्टी का कहना है कि इन सभी नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद मुहर लगाई गई है। भाजपा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखा गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Point of View

जो आगामी चुनाव में भाजपा की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है।
NationPress
02/04/2026

Frequently Asked Questions

भाजपा ने कितनी सूची जारी की हैं?
भाजपा ने अब तक चार उम्मीदवारों की सूची जारी की हैं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव कब होंगे?
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे: पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा।
भाजपा के प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं?
भाजपा ने आशुतोष बर्मा, गिरिजा शंकर रॉय, और सोमा ठाकुर जैसे महत्वपूर्ण नामों को उम्मीदवार बनाया है।
Nation Press