बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सुवेंदु अधिकारी दो सीटों पर

Click to start listening
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सुवेंदु अधिकारी दो सीटों पर

सारांश

भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर उतारा गया है। जानिए पूरी जानकारी।

Key Takeaways

  • भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
  • सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर उतारा गया है।
  • चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे।
  • चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे।
  • बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

कोलकाता, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों पर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इस सूची के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले चुनाव में, उन्होंने नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को लगभग 2000 वोटों के अंतर से हराया था।

इसके अलावा, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से टिकट दिया गया है। कूचबिहार उत्तर (अजा) से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (अजा) से सावित्री बर्मन और दिनहाटा से अजय रॉय को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

बंगाल में तूफानगंज से मालती रावा रॉय, कुमारग्राम (अजजा) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (अजजा) से विशाल लामा, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (अजा) से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा (अजजा) से दुर्गा मुर्मू, गोलपोखर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को भी मैदान में उतारा गया है।

पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

इस बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न उम्मीदवारों के नाम पर स्वीकृति दी गई थी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के चुनाव में 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के चुनाव में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

Point of View

जिसमें प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सुवेंदु अधिकारी का चुनावी मैदान में उतरना, खासकर ममता बनर्जी के खिलाफ, राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।
NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

भाजपा ने कितने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है?
भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
सुवेंदु अधिकारी को किन सीटों पर उम्मीदवार बनाया गया है?
सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है।
बंगाल विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
चुनाव परिणाम कब घोषित होंगे?
चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।
कौन-कौन से प्रमुख नेता बैठक में शामिल हुए?
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
Nation Press