पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए अवैध हथियार

Click to start listening
पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए अवैध हथियार

सारांश

पंजाब पुलिस ने बंबीहा गैंग के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। इस कार्रवाई में अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। जानें पूरी कहानी!

Key Takeaways

  • बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी
  • अवैध हथियारों का जखीरा बरामद
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क का सफाया
  • अमृतसर में हथियार तस्करी का भंडाफोड़

चंडीगढ़, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुख्यात गैंगस्टर लकी पाटियाल के बंबीहा गैंग के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (करनाल यूनिट) के साथ मिलकर एक अभियान चलाया और राजन उर्फ पियूष पहलवान और प्रीतम शाह को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुई चर्चित हत्या के मामले में शामिल थे, जिसमें चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद से पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके चलते दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजन उर्फ पियूष पहलवान एक अन्य हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में भी वांछित था। वह जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हत्या में भी शामिल था। डीजीपी ने कहा कि एजीटीएफ पंजाब ने सिर्फ 30 घंटे में पूरे मॉड्यूल का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया, जो कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाता है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध हथियार, जैसे पीएक्स5 .30 बोर पिस्टल, .30 बोर की चाइनीज पिस्टल, और .32 बोर पिस्टल, सहित अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा और प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्रवाई में डीजीपी ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को गिरफ्तार किया और 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पुर्तगाल से काम कर रहे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहा था। ये हथियार बाद में आपराधिक तत्वों में बांट दिए जाते थे।

इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Point of View

जो कि राज्य की सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक कदम है।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

बंबीहा गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी कब हुई?
बंबीहा गैंग के बदमाशों की गिरफ्तारी 19 मार्च को हुई।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को क्या मिला?
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध हथियार बरामद किए।
क्या आरोपी अन्य मामलों में भी वांछित थे?
हाँ, राजन उर्फ पियूष पहलवान अन्य हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में भी वांछित था।
पंजाब पुलिस का अगला कदम क्या होगा?
पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को समाप्त करने के लिए अभियान जारी रखेगी।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने किस गिरोह का भंडाफोड़ किया?
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।
Nation Press