जान्हवी कपूर का एक्टिंग का सफर: मां श्रीदेवी की चाहत और पापा बोनी कपूर का सहारा

Click to start listening
जान्हवी कपूर का एक्टिंग का सफर: मां श्रीदेवी की चाहत और पापा बोनी कपूर का सहारा

सारांश

जान्हवी कपूर का एक्टिंग का सफर उनकी मां श्रीदेवी की इच्छाओं और पापा बोनी कपूर के समर्थन से शुरू हुआ। जान्हवी ने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया और आज एक सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं।

Key Takeaways

  • जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ।
  • उनकी मां श्रीदेवी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
  • जान्हवी ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया।
  • उनके करियर में कई चुनौतियां आईं, खासकर मां के निधन के बाद।
  • जान्हवी ने 'गुंजन सक्सेना' और 'मिली' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जब हम बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम सुनते हैं, तो स्वाभाविक रूप से उनकी मां श्रीदेवी की छवि मन में आ जाती है। जान्हवी ने अपनी मेहनत और समर्पण से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, परंतु उनकी मां श्रीदेवी चाहती थीं कि वह इस क्षेत्र में न जाएं। उनका सपना था कि जान्हवी अपनी पढ़ाई पूरी करके एक डॉक्टर बने।

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से गहरे जुड़े हुए हैं। उनके दादा सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता रहे हैं, जबकि उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। जान्हवी के मन में फिल्मों में आने की इच्छा थी, लेकिन उनकी मां उन्हें एक्टिंग से दूर रखना चाहती थीं।

एक टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में जान्हवी ने बताया कि उनकी मां कभी नहीं चाहती थीं कि वह एक्टिंग करें। उन्होंने कहा, 'मां एक प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के कारण मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव थीं। वह चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं और कभी-कभी कहतीं, 'मैं तुम्हें एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती।' यह मेरे लिए बेहद कठिन समय था।'

हालांकि, अपने पिता बोनी कपूर की मदद से जान्हवी ने अपनी मां को मनाया और 2018 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। उनका डेब्यू फिल्म 'धड़क' से हुआ, जिसमें उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।

जान्हवी ने अपने करियर की शुरुआत में बड़े दुःख का सामना किया जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ। 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनकी मां का निधन हुआ, उस समय जान्हवी की उम्र केवल 20 साल थी।

'धड़क' के बाद, जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2020 में उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाया, जिसके लिए उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2022 में, उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'मिली' में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया, जो फ्रीजर में फंस जाती है। इस भूमिका के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला।

2024 में, जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह अपनी आगामी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आएंगी।

Point of View

NationPress
08/03/2026

Frequently Asked Questions

जान्हवी कपूर ने कब डेब्यू किया?
जान्हवी कपूर ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
जान्हवी कपूर की मां कौन थीं?
जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री थीं।
जान्हवी कपूर ने किस फिल्म में पायलट का किरदार निभाया?
जान्हवी कपूर ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाया।
जान्हवी कपूर को कौन सा पुरस्कार मिला?
जान्हवी कपूर को 'धड़क' के लिए जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म कौन सी है?
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'पेड्डी' है, जिसमें वह राम चरण के साथ काम कर रही हैं।
Nation Press