जान्हवी कपूर: मां श्रीदेवी की उम्मीदें और एक्टिंग की राह

Click to start listening
जान्हवी कपूर: मां श्रीदेवी की उम्मीदें और एक्टिंग की राह

सारांश

जान्हवी कपूर ने अपने करियर में कठिनाइयों का सामना करते हुए मां श्रीदेवी की इच्छाओं को चुनौती दी। जानिए कैसे उन्होंने खुद को साबित किया और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

Key Takeaways

  • जान्हवी कपूर ने मां की इच्छाओं के खिलाफ जाकर अभिनय में कदम रखा।
  • उनका डेब्यू फिल्म 'धड़क' से हुआ।
  • श्रीदेवी का निधन जान्हवी के लिए एक बड़ा सदमा था।
  • जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
  • वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जब भी हम बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का नाम सुनते हैं, तो उनकी मां श्रीदेवी की छवि मन में आ जाती है। जान्हवी ने अपने प्रयास और समर्पण से खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया है। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था, लेकिन उनकी मां श्रीदेवी चाहती थीं कि वह फिल्म इंडस्ट्री में न जाएं। उनका सपना था कि जान्हवी पढ़ाई पूरी करके एक डॉक्टर बनें।

जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। उनके दादा सुरिंदर कपूर भी एक फिल्म निर्माता थे, और उनके चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। जान्हवी भी फिल्मों में आना चाहती थीं, लेकिन श्रीदेवी उन्हें इस क्षेत्र से दूर रखना चाहती थीं।

ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के एक एपिसोड में जान्हवी ने बताया कि उनकी मां श्रीदेवी उन्हें अभिनय की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां कभी नहीं चाहती थीं कि वह एक्ट्रेस बनें।

जान्हवी ने एक इंटरव्यू में कहा, "मां, जो खुद एक एक्ट्रेस थीं, मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव थीं। वह सख्त थीं और उन्हें लगता था कि मैं बहुत भोली हूं और बॉलीवुड में टिक नहीं पाऊंगी। वह चाहती थीं कि मैं डॉक्टर बनूं। वह मुझसे कहतीं, 'मैं तुम्हें एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती।' यह मेरे लिए बहुत कठिन समय था।"

हालांकि, पापा बोनी कपूर की मदद से जान्हवी ने अपनी मां को समझाया और 2018 में बॉलीवुड में कदम रखा। जान्हवी ने अपने करियर की शुरुआत शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से की, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर थे। यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और जान्हवी को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।

जान्हवी को अपने करियर की शुरुआत में उस समय बड़ा दुख झेलना पड़ा जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया। 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनका निधन हुआ, जब जान्हवी की उम्र केवल 20 वर्ष थी।

'धड़क' के बाद, जान्हवी ने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2020 में उन्होंने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाया। उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 2022 में उन्होंने थ्रिलर फिल्म 'मिली' में एक ऐसी युवती का किरदार निभाया जो फ्रीजर में फंस जाती है। इस भूमिका के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन मिला।

2024 में जान्हवी कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा और फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह राम चरण के साथ अपनी आगामी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं।

Point of View

जहां उन्होंने अपनी मां की अपेक्षाओं को चुनौती दी और अपने सपनों का पीछा किया। यह उनके लिए एक कठिन रास्ता था, लेकिन उन्होंने साबित किया कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है।
NationPress
08/03/2026

Frequently Asked Questions

जान्हवी कपूर का जन्म कब हुआ?
जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ।
जान्हवी ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
जान्हवी ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की।
जान्हवी कपूर की मां कौन थीं?
जान्हवी कपूर की मां श्रीदेवी एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री थीं।
जान्हवी ने अपने करियर में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण फिल्में की हैं?
जान्हवी ने 'धड़क', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', और 'मिली' जैसी महत्वपूर्ण फिल्में की हैं।
क्या जान्हवी कपूर को कोई पुरस्कार मिला है?
हाँ, जान्हवी कपूर को 'धड़क' के लिए जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला।
Nation Press