2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जायद खान को पिता संजय खान ने दी थी सलाह, 'जब आप जिंदगी खुद बनाते हैं, तो...?'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जायद खान को पिता संजय खान ने दी थी सलाह, 'जब आप जिंदगी खुद बनाते हैं, तो...?'

सारांश

जायद खान ने अपनी डेब्यू फिल्म के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उनके पिता संजय खान की सलाह का बड़ा योगदान रहा। जानिए कैसे जायद ने अपने करियर की दिशा बदली और उनकी आने वाली फिल्म के बारे में भी।

मुख्य बातें

जायद खान ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की थी।
उनके पिता संजय खान की सलाह ने उन्हें आत्मविश्वास जायद की आगामी फिल्म ‘द फिल्म दैट नेवर वॉच’ में 22 सितारे होंगे।
उन्होंने अभिनय के लिए कड़ी मेहनत की।
जायद का किरदार चुनौतीपूर्ण और नया है।

नई दिल्ली, 26 जून (राष्ट्र प्रेस)। साल 2003 में फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता जायद खान ने अपनी पहली फिल्म के प्रस्ताव से संबंधित एक दिलचस्प कहानी साझा की। जायद ने कहा कि यह उनके लिए किसी संयोग से कम नहीं था। उन्होंने अपने पिता संजय खान की एक महत्वपूर्ण सलाह को भी याद किया, जो उनकी ज़िंदगी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जायद ने बताया कि जब वह अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे थे, तो उन्हें उम्मीद थी कि पिता, फिल्म निर्माता संजय खान के बैनर तले डेब्यू करेंगे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। उन्हें अचानक ‘चुरा लिया है तुमने’ का प्रस्ताव मिला, जिसने उनके करियर की दिशा को बदल दिया।

जायद ने खुलासा किया कि उन्होंने अभिनय के लिए कड़ी मेहनत की। जिम में वर्कआउट, डांस और डायलॉग क्लासेज के साथ-साथ वह हर पल अपनी लाइन्स का अभ्यास करते थे।

उन्होंने कहा, "मैं अपनी पहली फिल्म में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था। इसके लिए मैं पेट्रोल पंप पर भी अपनी लाइन्स पढ़ता रहता था, जब तक टैंक भर रहा होता, मैं लाइन्स पढ़ता और इस तरह अपने समय का सदुपयोग करता था। यह मेरे लिए जुनून बन गया।"

जायद ने बताया कि वह एक सेट पर अभिनेता ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल के साथ थे, तभी उन्हें फिल्म का प्रस्ताव मिला। जायद को वह पल आज भी याद है जब उनसे पूछा गया, "तुम बहुत हैंडसम हो, क्या मेरी फिल्म करोगे?" उस समय वह पूरी तरह तैयार थे, लेकिन फिर भी फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने पिता से सलाह ली।

जायद ने अपने पिता संजय खान से पूछा कि क्या इस प्रस्ताव को स्वीकार करना सही रहेगा? संजय खान ने उत्तर दिया, "जब तुम अपनी जिंदगी खुद बनाते हो, तो उसे बेहतर तरीके से जी पाते हो।"

यह सलाह जायद को न केवल आत्मविश्वास दिया, बल्कि आगे बढ़ने में भी काफी मदद की।

जायद खान अब डिजिटल डेब्यू के साथ अपने करियर के एक नए अध्याय की खोज करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘द फिल्म दैट नेवर वॉच’ साल 2025 के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट में से एक मानी जा रही है। इस कॉमेडी फिल्म में लगभग 22 बॉलीवुड सितारों के कैमियो की खबर है।

फिल्म निर्माताओं ने विवरण को अभी तक गुप्त रखा है। वहीं, जायद ने हिंट देते हुए कहा, “मेरा किरदार अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण है।”

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जायद खान की पहली फिल्म कौन सी थी?
जायद खान की पहली फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ थी, जो साल 2003 में रिलीज हुई थी।
जायद खान को अपने करियर में किसकी सलाह मिली?
जायद खान को अपने पिता संजय खान की सलाह मिली, जो उनकी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जायद खान की आने वाली फिल्म का नाम क्या है?
जायद खान की आगामी फिल्म का नाम ‘द फिल्म दैट नेवर वॉच’ है, जो 2025 में रिलीज होने वाली है।
जायद खान ने अपने करियर में क्या किया?
जायद खान ने अभिनय में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी लाइन्स का अभ्यास हर जगह किया।
जायद खान का किरदार किस प्रकार का होगा?
जायद खान का किरदार उनकी अन्य भूमिकाओं से बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण बताया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले