संजय कपूर ने 'लक बाय चांस' में ऋतिक रोशन की कास्टिंग पर जताई चिंता
सारांश
Key Takeaways
- संजय कपूर ने 'लक बाय चांस' में महत्वपूर्ण अनुभव साझा किया।
- ऋतिक रोशन की कास्टिंग ने उन्हें चिंतित किया।
- जोया अख्तर का निर्देशन और उनके टैलेंट की सराहना।
- फिल्म में कई बड़े नाम शामिल थे।
- फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन औसत रहा।
मुंबई, १४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता संजय कपूर इस समय सीरीज 'संकल्प' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने राजनेता का किरदार निभाया है। इस सोशल-पॉलिटिकल थ्रिलर में उनके साथ नाना पाटेकर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में संजय कपूर ने साझा किया कि वे फिल्म 'लक बाय चांस' में काम करने को लेकर काफी चिंतित थे। उन्होंने बताया कि जब ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया, तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनके रोल की क्या स्थिति होगी। संजय ने यह क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
क्लिप में संजय यह कहते हैं, "सबसे पहले जोया अख्तर ने मुझमें वह खास बात देखी थी। यह मेरी पहली मल्टी-स्टारर फिल्म थी। उस समय मैं ज्यादातर हीरो के रोल में काम करता था। यही वजह थी कि मैं इस फिल्म को लेकर काफी असमंजस और डर में था।" जोया उस समय निर्देशन में नए थीं, लेकिन उनका टैलेंट सबको पता था। उन्होंने पहले ही ऋतिक को कास्ट कर लिया था, फिर भी उन्होंने मुझे बार-बार समझाया कि मैं इस रोल के लिए सबसे उपयुक्त हूं।"
संजय ने आगे कहा, "मैंने जोया से कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिल्म में मेरा रोल क्या होगा, क्योंकि वहां फरहान अख्तर और कई बड़े कलाकार हैं। जोया ने कहा कि फिल्म के डायलॉग जावेद अख्तर लिख रहे हैं। पहले आप डायलॉग सुनिए, फिर निर्णय लीजिए कि फिल्म करनी है या नहीं।"
यह फिल्म जोया अख्तर की पहली निर्देशित फिल्म थी, जिसमें संजय कपूर ने एक छोटी भूमिका निभाई। फिल्म का सह-लेखन और निर्देशन जोया ने किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, अली खान, डिंपल कपाड़िया, जूही चावला और इशा शरवानी भी शामिल थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं हासिल कर पाई।