27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ‘जॉली एलएलबी-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप सही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ‘जॉली एलएलबी-3’ पर न्यायपालिका के अनादर का आरोप सही है?

सारांश

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' पर पुणे अदालत ने समन जारी किया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। फिल्म पर न्यायपालिका का अनादर करने का आरोप लगा है, जिससे फिल्म की रिलीज पर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्य बातें

पुणे कोर्ट ने 'जॉली एलएलबी-3' के खिलाफ समन जारी किया है।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट में उपस्थित होना होगा।
फिल्म पर न्यायपालिका का अनादर करने का आरोप लगा है।
अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होगी।

मुंबई, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी की नई फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इसी दौरान, पुणे के एक न्यायालय ने इस फिल्म के खिलाफ समन जारी किया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सुभाष कपूर को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए, वकील ने दावा किया है कि इस फिल्म में न्यायपालिका का अनादर किया गया है। याचिका को वकील वाजिद रहीम खान ने दायर किया है। अदालत ने तीनों को 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता वाजिद खान ने राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए बताया, 'जॉली एलएलबी' नामक फिल्म की अब तक तीन कड़ियाँ बन चुकी हैं। पहले भाग से लेकर अब तक, इन फिल्मों में वकीलों और न्यायाधीशों का चित्रण नकारात्मक रूप में किया गया है। यह दर्शाता है कि वकील अपने मामलों को लेकर भिखारी की तरह आपस में लड़ रहे हैं, जो वकील की छवि को धूमिल करता है। इसलिए मैंने यह याचिका दायर की है।

उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड को दिखाया गया है, लेकिन बार काउंसिल को क्यों नहीं? यदि बार काउंसिल इसे अनुमोदित कर देगी, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैंने ये याचिका 2024 में दायर की थी। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सुभाष कपूर, इन तीनों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। अगली सुनवाई 28 नवंबर को पुणे कोर्ट में होगी।

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में होंगे। सुभाष कपूर ने इसकी कहानी लिखी है और उनके निर्देशन में यह फिल्म आलोक जैन और अजीत अंधारे द्वारा स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले बनाई गई है। ‘जॉली एलएलबी-3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज को भी प्रभावित करता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'जॉली एलएलबी-3' पर न्यायपालिका का अनादर करने का आरोप सही है?
याचिका दायर करने वाले वकील का कहना है कि फिल्म में न्यायपालिका का अनादर किया गया है।
अदालत ने कब और किसे पेश होने के लिए कहा है?
अदालत ने 28 अक्टूबर को अक्षय कुमार , अरशद वारसी और सुभाष कपूर को पेश होने का आदेश दिया है।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले